{"_id":"694f777ea5da9c62ff06320a","slug":"wife-swapping-incident-in-bijnor-up-sanitation-worker-murders-his-friend-surendra-also-made-obscene-comments-2025-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में वाइफ स्वैपिंग कांड: दोस्त का कत्ल... लोकेशन से बचने को यहां रखा फोन; CCTV से बचने को अपनाया ये तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में वाइफ स्वैपिंग कांड: दोस्त का कत्ल... लोकेशन से बचने को यहां रखा फोन; CCTV से बचने को अपनाया ये तरीका
Sat, 27 Dec 2025 12:00 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:00 PM IST
सार
यूपी में पत्नी की अदला-बदली का दबाव बनाने पर युवक ने दोस्त को मार डाला। पुलिस ने सुरेंद्र की हत्या का खुलासा कर दिया है। मृतक सुरेंद्र आपराधिक प्रवृत्ति का भी था। पुलिस ने आरोपी सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Wife-swapping case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
देहरादून सचिवालय में तैनात सफाईकर्मी ने वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव डाल रहे दोस्त की हत्या कर दी। दोस्त उसकी पत्नी के बारे में अश्लील टिप्पणी भी करता था, जिससे आहत होकर आरोपी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए सुरेंद्र की हत्या का खुलासा कर दिया है।
एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर की शाम हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे के नजीबाबाद बाईपास के पास एक शव मिला, जिसकी पहचान सुरेंद्र सिंह निवासी गांव हरचंदपुर थाना नांगल के रूप में हुई। सुरेंद्र कई वर्षों से देहरादून में रहता था।

Trending Videos
सोमवार सुबह सुरेंद्र बाइक से अपने गांव हरचंदपुर आया था। सुरेंद्र के हरचंदपुर आने की जानकारी उसके दोस्त संदीप निवासी नालापानी रोड थाना डालनवाला देहरादून को थी। तय योजना के तहत संदीप बस में सवार होकर पहले रुड़की, फिर हरिद्वार और इसके बाद मंडावली पहुंचा।
विज्ञापन
शराब पी, फिर संदीप ने ईंट से सुरेंद्र की हत्या की
मंडावली में उसे सुरेंद्र मिला। इसके बाद दोनों नजीबाबाद पहुंच गए। नजीबाबाद में बाईपास पर सुनारोवाली के पास दोनों ने शराब पी, फिर संदीप ने ईंट से सुरेंद्र की हत्या कर दी। जैकेट डालकर शव को जलाने का भी प्रयास किया था। मगर गश्त करते हुए दो सिपाही पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। आरोपी संदीप देहरादून के सचिवालय में आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी है।

सुरेंद्र अक्सर संदीप की पत्नी के संबंध में करता था अश्लील टिप्पणी
पुलिस के अनुसार, संदीप ने पूछताछ में बताया कि सुरेंद्र उसका पुराना दोस्त था, जिससे उसने 80 हजार रुपये भी ले रखे थे। सुरेंद्र अक्सर उसकी पत्नी के संबंध में अश्लील टिप्पणी करता था और वाइफ स्वैपिंग के लिए कहता था। सुरेंद्र आपराधिक प्रवृत्ति का भी था, जिसके कारण वह खुलकर उसका विरोध नहीं कर पाता था। आखिरकार संदीप ने अपने दोस्त सुरेंद्र की हत्या की योजना बना ली थी।

लोकेशन से बचने को रुड़की में रखा फोन
संदीप ने क्राइम पेट्रोल देखकर हत्या के ऐसे तमाम तरीकों को बारे में सोचा, जिससे पुलिस की पकड़ में नहीं आने पाए। इसी के चलते वह रविवार को सुरेंद्र के साथ नजीबाबाद नहीं आया। वह बस से सीधे रुड़की पहुंचा, जहां उसने अपने भाई की दुकान से एक सफेद जैकेट खरीदी। इसके साथ ही अपना फोन रुड़की में रख दिया था, ताकि लोकेशन रुड़की में ही बनी रहे।

सीसीटीवी से बचने को किया हुडी का प्रयोग
संदीप ने फोन को रुड़की में रखकर लोकेशन से बचने का तरीका खोज लिया था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज मे चेहरा छिपाए रखने के लिए उसने सफेद हुडी जैकेट खरीदी। हालांकि हत्या के बाद उसकी उक्त जैकेट घटनास्थल पर ही छूट गई थी। जिसमें हरिद्वार से मंडावली तक का बस का टिकट भी मिला था।

जिसके बाद पुलिस ने मंडावली और हरिद्वार में सीसीटीवी फुटेज खंगाली। दोनों ही जगहों पर उक्त हुडी जैकेट पहने हुए आरोपी नजर आया। पुलिस आरोपी तक पहुंच ही गई।