फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife refuses to come from her maternal home, husband commits suicide

Meerut News: मायके से आने से पत्नी का इन्कार, पति ने खुदकुशी कर दी जान

Thu, 18 Jul 2024 06:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Wife refuses to come from her maternal home, husband commits suicide
मवाना। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गांवड़ी निवासी रजनीश ने पत्नी के मायके से लौटने से इन्कार करने पर खुदकुशी कर जान गंवा दी। रजनीश का शव मवाना थाना क्षेत्र के गांव सठला में एक खेत में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि गांव सठला के एक खेत में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। शव पेड़ से उतारकर उसकी पहचान कराई गई। मृतक की पहचान गांव रसूलपुर गांवड़ी निवासी 35 वर्षीय रजनीश के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि परिजन से पूछताछ में पता चला है कि रजनीश की पत्नी किसी बात से नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। रजनीश पत्नी को मायके से बुलाने के लिए गया था। लेकिन उसकी पत्नी ने आने से इन्कार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर रजनीश ने खुदकुशी कर ली। रजनीश के दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed