Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife makes potato brinjal, husband prefers paneer tikka, leading to divorce

Meerut News: पत्नी बनाती है आलू बैगन, पति को पसंद है पनीर टिक्का, तलाक की नौबत

Sun, 09 Nov 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Wife makes potato brinjal, husband prefers paneer tikka, leading to divorce
मेरठ। सात जन्मों के रिश्ते की डोर आलू बैगन और पनीर टिक्के के विवाद में टूटने के कगार पर पहुंच रही है। परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया है कि काउंसिलिंग करा रही महिला पुलिसकर्मी भी हैरान रह गईं। पति को पनीर टिक्का पसंद है, पत्नी आए दिन आलू बैगन की सब्जी बना देती है।
विज्ञापन

इस बात पर दोनों में तकरार हुई और मामला तलाक तक पहुंच गया। दो काउंसिलिंग परिवार परामर्श केंद्र में होने के बावजूद कोई हल नहीं निकला तो तीसरी बार काउंसिलिंग के लिए पति-पत्नी को अगले सप्ताह बुलाया गया है।
विज्ञापन

परतापुर की रहने वाली एक युवती की शादी चार साल पहले दिल्ली के शाहदरा निवासी जूते की फैक्टरी चलाने वाले युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो दोनों के बीच सही चलता रहा लेकिन फिर तकरार शुरू हो गई। पति का कहना है कि पत्नी स्वादिष्ट खाना नहीं बनाती जबकि पत्नी का आरोप था कि पति उसके बनाए खाने की कद्र नहीं करता। युवक को पनीर टिक्का पसंद है लेकिन पत्नी केवल आलू बैंगन और आलू टमाटर की सब्जी ही बना पाती है। खाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद रहने लगा। रोजमर्रा की रसोई से शुरू हुआ विवाद अब परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया है। परिवार ने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

फिर काउंसिलिंग के लिए बुलाया
परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी आंचल शर्मा का कहना है कि दोनों के बीच साथ-साथ रहने का समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है। एक बार काउंसिलिंग के लिए और बुलाया है। पनीर टिक्का, आलू बैगन और आलू टमाटर की सब्जी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद रहता है। यह अजीब केस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed