{"_id":"60301ee48ebc3ee91116cf5e","slug":"wife-had-her-husband-murdered-by-her-lover-sardana-news-mrt526226811","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने प्रेमी से करवाई थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने प्रेमी से करवाई थी पति की हत्या
विज्ञापन

जानीखुर्द। गांव ढढ़रा निवासी पवन की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से करवाई थी। उसकी हत्या पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करने के कारण हुई।
शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा सीओ सरधना ने किया। पुलिस ने आरोपी पत्नी, प्रेमी और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानी थाने में प्रेसवार्ता के दौरान सीओ आरपी शाही ने बताया कि गांव ढढ़रा निवासी पवन पुत्र राजपाल मजदूरी करता था। दो फरवरी को पवन लापता हो गया था। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चार दिन पहले पवन का शव गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित नाहली के पास गंग नहर में मिला था। सीओ ने बताया कि पवन की पत्नी ज्योति के पड़ोसी प्रमोद पुत्र प्रेमपाल से अवैध संबंध थे। इसको लेकर पवन की प्रमोद से कहासुनी हुई थी। एक माह पूर्व पवन ने ज्योति से मारपीट की थी। इसको लेकर ज्योति ने प्रमोद संग मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई।
प्लान के अनुसार घटना से दो दिन पूर्व ज्योति मायके चली गई। दो फरवरी को प्रमोद देर शाम अपने दोस्त पंकज पुत्र भागमल के साथ पवन के घर पहुंचा। बात करने के बहाने प्रमोद पवन को घर के अन्दर ले गया। इस दौरान गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद रात तक प्रमोद और पंकज पवन के घर ही रुके। रात में दोनों पवन के घर खड़ी पडोसी किरणपाल की बाइक से शव को तीन किलोमीटर दूर टिकरी गंगनहर में डाल आये। इसके बाद बाइक पवन के घर खड़ी कर दी। पवन का शव मिलने के बाद पुलिस ने शक के अधार पर पत्नी ज्योति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में ज्योति ने पवन की हत्या करवाना कबूल कर लिया।