{"_id":"69039cdc6f3399666c01f933","slug":"wife-got-married-to-another-man-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110236-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पत्नी का दूसरे व्यक्ति से कराया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पत्नी का दूसरे व्यक्ति से कराया निकाह
विज्ञापन
पारिवारिक कलह में पति ने लिया अनोखा फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक कलह और लगातार झगड़ों से परेशान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का दूसरे युवक से निकाह करा दिया। समाज के सामने पत्नी और तीन बच्चों को दूसरे युवक को सौंप दिया। यह अनोखा मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी पीड़ित का अपने परिजनों से लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। उसका कहना है कि रिश्तेदार उसके ससुरालियों द्वारा बनाए गए मकान और जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। आरोप है कि उन्होंने उस पर हमला भी कराया ताकि उसकी पत्नी को झूठे केस में फंसा सकें और संपत्ति पर कब्जा कर सकें। लगातार तनाव और झगड़ों से परेशान होकर व्यक्ति ने समाज के सामने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी पत्नी और तीन बच्चों को एक युवक के हवाले कर दिया।
बताया जाता है कि दोनों की रजामंदी से यह निकाह संपन्न कराया गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी पत्नी और उसका नया पति जब तक साथ रहना चाहें, रह सकते हैं। उसे इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है और वह उनके सुखमय जीवन की कामना करता है। साथ ही उसने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति उसकी पूर्व पत्नी या उसके नए पति को परेशान करे तो पुलिस कार्रवाई करे।
विज्ञापन
एसओ अजय शुक्ला का कहना है कि आपसी समझौते के तहत निकाह कराया गया है। यदि कोई परेशान करता है तो कार्रवाई की जाएगी।