{"_id":"6ac4014e4b83f037870ba223","slug":"wife-conspires-with-lover-to-murder-mason-husband-buries-body-claiming-death-was-due-to-heart-attack-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1322047-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की राजमिस्त्री पति की हत्या, हार्ट अटैक बताकर शव दफनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की राजमिस्त्री पति की हत्या, हार्ट अटैक बताकर शव दफनाया
विज्ञापन
शरीर पर चोट के निशान देखकर चचेरे भाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी
आरोपी पत्नी के कबूलनामे की वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा से हार्ट अटैक से मौत की जानकारी परिजनों को दे दी। परिजनों ने 29 सितंबर को मुजफ्फरनगर ले जाकर शव दफना दिया। परिजनों ने शव दफनाने के दौरान तालिब की गर्दन आदि पर चोट के निशान देखे। इसके चलते उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने इलमा पर दबाव बनाकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। इस कबूलनामे की वीडियो भी सोमवार को परिजनों ने पुलिस को सौंपा। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
जाकिर कॉलोनी फतेहउल्लापुर रोड निवासी अकरम अली ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसका चचेरा भाई तालिब राजमिस्त्री था। उसकी शादी चार साल पहले अंजुम पैलेस के पास रहने वाले मोमिन की बेटी इलमा से हुई थी। उसकी तीन साल की एक बेटी है। 28 सितंबर की रात लगभग 8 बजे पड़ोस में रहने वाले इनाम ने उनके घर आकर सूचना दी कि तालिब की मृत्यु हो गई है। अकरम जानकारी पाकर तालिब के घर पहुंचा तो देखा कि इलमा ने शव को पूरी तरह से ढक रखा था। तालिब का केवल चेहरा खुला हुआ था। अत्यधिक गर्मी होने के कारण शव को अगले दिन सुबह उनके मुजफ्फरनगर स्थित पैतृक गांव रसूलपुर दभेड़ी ले जाया गया। यहां शव को बर्फ पर रखा गया और दोपहर लगभग 3 बजे के बाद दफना दिया।
घर का सामान पैक करने लगी इलमा
तहरीर के अनुसार, शव दफनाने के दौरान कई लोगों ने शव की तस्वीरें ली थीं। इसमें तालिब के गले पर काला निशान दिखाई दिया। वहीं, इलमा का व्यवहार भी सामान्य नहीं था। वह घर के सामान को पैक करने में लगी थी। अगले दिन रिश्तेदारों के मेरठ वापस आने पर इनाम ने बताया कि उसने इलमा को फतेहउल्लापुर रोड (60 फुटा) स्थित सिग्नेचर स्टाइल ब्यूटी स्टूडियो के मालिक अमन के साथ कई बार आपत्तिजनक स्थिति में पार्क व अन्य जगहों पर घूमते देखा था। इस बात की शिकायत उसने पहले भी तालिब से की थी। इस बात की पुष्टि अकरम के बेटे शारिक और मृतक के भाई दिलदार ने भी की।
विज्ञापन
मोबाइल में मिली अमन और इलमा की बातचीत की रिकॉर्डिंग
एक अक्तूबर 2026 को जब रिश्तेदारों ने इलमा से तालिब का मोबाइल मांगा, तो उसने फोन न मिलने की बात कहकर उसे छिपाए रखा। 2 अक्तूबर को सुबह 10 बजे जब अकरम, दिलदार और शारिक ने घर जाकर दोबारा तलाशी ली तो तालिब का फोन कपड़ों में छिपा मिला। मोबाइल की कॉल डिटेल और अमन व इलमा के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग चेक करने पर उनके संबंधों की पुष्टि हो गई।
-- -- -- -- -- -- -- -
बोली- मैंने पैर और दोस्त ने हाथ पकड़े, अमन ने दुपट्टे से गला दबाया
मेरठ। परिजनों ने शक होने पर इलमा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि तालिब उसे अक्सर पीटता था। 28 सितंबर को तालिब ने काम से वापस लौटने के बाद उसे पीटा। उसने उसका सिर दीवार पर भी मारा। इससे क्षुब्ध होकर उसने अमन को फोन कर बुला लिया। अमन अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा। तीनों ने मिलकर तालिब को पीटा और जमीन पर गिरा दिया। इलमा, तालिब के दोनों पैर पकड़कर बैठ गई। दोस्त ने उसके दोनोें हाथ पकड़ लिए और अमन ने इलमा के दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। अमन ने इलमा से कहा कि तुम्हारी इद्दत के बाद तुमसे शादी कर लूंगा। परिजनों ने इलमा के बयान की पूरी विडियो बनाकर विडियो पुलिस को सौंप दी।
-- -- -- --
कब्र से शव निकलवाकर कराया जाएगा पोस्टमार्टम
इस मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। इसके बाद इलमा का वीडियो मिला है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द उन्हेें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तालिब के शव को मंगलवार को कब्रिस्तान से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से अनुमति ले ली गई है।
संग्राम सिंह, सीओ कोतवाली
-- -- --