फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife beaten with belt, thrown out of house after giving triple talaq

Meerut News: पत्नी को बेल्ट से पीटा, तीन तलाक देकर घर से निकाला

Fri, 02 Jun 2023 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Wife beaten with belt, thrown out of house after giving triple talaq
मेरठ। लिसाड़ीगेट में घर खर्च मांगने पर शराबी पति ने महिला को बेल्ट से पीटा और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता मायके वालों के साथ थाने पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। श्यामनगर निवासी सिमरन ने तहरीर में बताया कि नौ वर्ष पहले उसकी शादी इमरान के साथ हुई थी। उसके दो बेटी और एक बेटा है। इमरान शराब पीने का आदी है और घर खर्च के लिए रुपये मांगने पर आए दिन मारपीट करता था। विरोध करने पर तलाक की धमकी देता है। बुधवार आधी रात को उसने घर खर्च के लिए रुपए मांगे तो पति ने बेल्ट से पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पति को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed