फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   wife beat and bring husband in police station

पत्नी ने पति को एक युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ा, पीटते हुए थाने लेकर पहुंची महिला

Sat, 29 Apr 2017 04:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 29 Apr 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
wife beat and  bring husband in police station
थाने में आपस में भिड़तीं सास और बहू

पति-पत्नी और वो के विवाद में बृहस्पतिवार को थाने में घंटों ड्रामा हुआ। महिला ने अपने पति को एक युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला उसे पीटते हुए थाने लेकर पहुंची और पुलिस को सौंपकर केस दर्ज करने की मांग शुरू कर दी। थाने पहुंची युवक की मां ने बेटे की पैरवी की तो महिला ने पुलिस के सामने ही उसकी भी पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह महिला को शांत कर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। दो बच्चे हैं। आरोप लगाया कि पति के घर के पास ही रहने वाली एक युवती से संबंध हैं। इस बात को लेकर कई बार घर में झगड़ा हुआ। उसने पति को चेतावनी भी दी। लेकिन वह नहीं माना। बृहस्पतिवार को पति उस युवती से मिलने के लिए नेशनल हाइवे स्थित एक रेस्टोरेंट में गया था।

विज्ञापन

आशिकी में बेच दी 11 बीघा जमीन

wife beat and  bring husband in police station
आशिकी में बेच दी 11 बीघा जमीन

वहीं जानकारी होने पर महिला भी मायके वालों के साथ वहां पहुंच गई और पति को युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। युवती तो वहां से भाग निकली। लेकिन महिला पति को पीटते हुए थाने ले लाई और पुलिस को सौंप दिया। महिला ने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल के अनुसार आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। 

महिला ने थाने में आरोप लगाया कि जब उसकी शादी हुई थी तो पति के हिस्से में 16 बीघा जमीन थी। लेकिन आशिकी के चक्कर में पति ने 11 बीघा जमीन 21 लाख रुपये में बेच डाली। सारे पैसे खर्च कर दिए। बच्चों के भविष्य के बारे में भी नहीं सोचा। पहले कुछ काम भी कर लेता था। लेकिन अब तो आशिकी के सिवाय और कुछ सूझता ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed