{"_id":"6abd4a108a46a8778806842f","slug":"wife-arrested-in-connection-with-young-mans-death-meerut-news-c-73-1-mtd1001-108886-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवक की मौत के मामले में पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवक की मौत के मामले में पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
- आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी के बाद कार्रवाई, हाईवे पर फ्लाईओवर के पास से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। आम के बाग में फंदे पर लटके मिले मोनू (25) की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी गुलशन को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने उसे सैफपुर फिरोजपुर के पास बिजनौर हाईवे स्थित फ्लाईओवर के निकट से पकड़ा। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
रामराज के मोहल्ला हादीपुरिया निवासी मोनू का शव मंगलवार को हरभजन के आम के बाग में फंदे पर लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के भाई सोनू ने थाने में दी तहरीर में पत्नी गुलशन और उसके माता-पिता पर मोनू का मानसिक उत्पीड़न करने और परिवार को फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए। तहरीर में कहा गया कि इन परिस्थितियों से परेशान होकर मोनू ने आत्महत्या की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुलशन और उसके माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की प्राथमिकी दर्ज की।
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि गुलशन को बुधवार को हाईवे फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।