फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल संचालक की हत्या में बड़ा खुलासा, पत्नी ने मारपीट का बदला लेने के लिए रची थी खौफनाक साजिश

Mon, 18 Nov 2019 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 18 Nov 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Police revels murder case of school operator in Meerut, Wife plotted the murder with her lover
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दिव्यांग स्कूल संचालक अजय की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल की जांच में माना जा रहा था कि वारदात को बदमाश के बजाय किसी करीबी ने अंजाम दिया होगा। रविवार को सीओ ब्रह्मपुरी व एसओ टीपीनगर की जांच में सामने आया कि किसी करीबी में अजय की पत्नी और पत्नी का प्रेमी छिपे थे।

Police revels murder case of school operator in Meerut, Wife plotted the murder with her lover
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

टीपी नगर थाना क्षेत्र के गगन विहार में कमलेश पब्लिक किड्स स्कूल चलाने वाले अजय उर्फ बिट्टू (38) की शुक्रवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रविवार को जांच को आगे बढ़ाया तो सामने आया कि स्कूल संचालक की पत्नी (28 साल) के सचिन से करीब दो साल से संबंध थे।


 
Police revels murder case of school operator in Meerut, Wife plotted the murder with her lover
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जिसके चलते वह अपने प्रेमी के साथ फरार भी हुई थी। पांच छह दिन रहने के बाद वह घर लौट आई थी। इसको लेकर अजय पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। पति की पिटाई से परेशान होकर महिला ने प्रेमी को फोन किया और आपबीती बताई। जिसके बाद प्रेमी ने दोस्त को साथ लेकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police revels murder case of school operator in Meerut, Wife plotted the murder with her lover
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हत्या आरोपी प्रेमी है फरार
टीपीनगर पुलिस ने अजय की पत्नी और एक युवक को गिरफ्तार किया है। हत्या का आरोपी प्रेमी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी हैं। पुलिस जल्द ही आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार करने का दावा रही है। परिजनों को अजय की पत्नी के संबंधों की जानकारी पहले से थी। वारदात की जानकारी थी या नहीं, इसकी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन
Police revels murder case of school operator in Meerut, Wife plotted the murder with her lover
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

डकैती होने का ड्रामा किया था
पुलिस पूछताछ में अजय की पत्नी ने बताया कि केस को भटकाने के लिए डकैती होने का ड्रामा किया गया था। पुलिस डकैती के विरोध में हत्या की जांच करेगी। लेकिन पुलिस ने जब घर में जांच की तो चारों तरफ खून की छींटे मिलीं। संघर्ष के निशान मिले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed