मोहब्बत का खौफनाक अंत: पत्नी के बाद पति ने भी तोड़ा दम, 14 महीने पहले किया था प्रेम विवाह
करीब 14 महीने पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पहले पत्नी की मौत हुई और फिर पति ने भी दम तोड़ दिया। पति-पत्नी की मौत से मोहब्बत का भी खौफनाक अंत हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में गंगानगर थाना क्षेत्र के गांव मामेपुर में जहरीला पदार्थ खाने से निशा की मौत के बाद शनिवार तड़के 3.30 बजे मेडिकल कॉलेज में उपचार ले रहे पति रवि ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की जीवनलीला के साथ ही उनकी प्रेम कहानी का भी अंत हो गया। इन दोनों को जानने वाले ग्रामीणों को भी यकीन नहीं हुआ कि एक-दूसरे पर मर-मिटने वाले इस तरह अलविदा हो जाएंगे।
इस घटना से 14 महीने पहले ही दोनों ने परिजनों के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह किया था। इनकी मोहब्बत दो साल भी जिंदा न रह सकी।
गांव मामेपुर निवासी रवि का पड़ोस में ही रहने वाली निशा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बारे में उनके परिजनों को पता चला तो वह राजी नहीं हुए। दोनों ने प्रेम विवाह किया और गांव से बाहर किराये के मकान में रहने लगे थे। रवि पक्ष से जुड़े ग्रामीणों के मुताबिक, मायके पक्ष के अधिक दखल के कारण दोनों के संबंधों में खटास बढ़ती गई। नाराज होकर निशा मायके में रहने लगी। मायके वालों के कहने पर ही उसने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट तक दर्ज करा दी। समाज के कुछ लोगों के कहने पर दोनों फिर से साथ रहने को सहमत भी हो गए थे।
यह भी पढ़ें: शाकंभरी खोल: अचानक बाढ़ से मचा हाहाकार, पानी में बह गए श्रद्धालुओं के वाहन, तस्वीरों में देखें मौके का हाल
इसी बीच, अचानक नए घटनाक्रम ने पूरे गांव को चौंका दिया। शुक्रवार को यह दंपती कचहरी में पहुंचा था। यहां दोनों ने समझौते के लिए हामी तो भरी, लेकिन निशा के मन में कुछ और ही चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, निशा अपने साथ जहरीला पदार्थ लेकर पहुंची थी। कुछ ही देर में दोनों कचहरी से बाइक पर निकले थे।
मवाना रोड पर भगत लाइन के पास निशा ने मौका पाते ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसका शक होते ही रवि ने भी जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर निशा ने परिजनों को सारी बात बता दी। परिजन निशा को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: हर तरफ पसरा मातम, फूट-फूटकर रो रहे परिजन, तीन युवकों की मौत से बुझ गए घरों के चिराग
वहीं, रवि खुद बाइक चलाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। निशा ने अस्पताल में कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया था। निशा की मौत होने पर परिजनों ने रवि पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाते हुए लालकुर्ती थाने में हंगामा किया था और उसके खिलाफ तहरीर दी थी। इससे पहले कि पुलिस कुछ कार्रवाई करती, शनिवार तड़के रवि ने भी दम तोड़ दिया। अब पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए।