{"_id":"613135a28ebc3e01e5442223","slug":"wife-and-daughter-beaten-in-teasing-matter-meerut-news-mrt5545167145","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर बेटी और पत्नी को पीटा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर बेटी और पत्नी को पीटा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्नी और बेटी को पीटा
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक व्यक्ति की पत्नी और बेटी को पीट दिया गया। क्षेत्र के निवासी जुबैर का आरोप है कि उसके पड़ोसी शावेज, शमीम और अनस डीजे बजाते हैं और घर के बाहर से गुजरने वाली युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। मंगलवार रात भी आरोपी छेड़छाड़ कर रहे थे।
जुबैर ने विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता की गई। बाद में कुछ लोगों ने बीचबचाव कर दोनों पक्षों को घर भेज दिया। आरोप है कि बुधवार जुबैर की पत्नी और बेटी दवा लेने के लिए घर से निकली तो आरोपियों ने दोनों पर छींटाकशी कर दी। बाद में जुबैर ने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने जुबैर के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जुबैर की पत्नी और बेटी बचाने आई तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट में तीनों घायल हो गए। बाद में पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। संवाद