फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife accuses junior assistant of dowry harassment, FIR lodged

Meerut News: कनिष्ठ सहायक पर पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 30 May 2026 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Wife accuses junior assistant of dowry harassment, FIR lodged
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की मंगलपुरी निवासी भारती ने लघु सिंचाई विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक पति आशीष कुमार व ससुराल वालों के खिलाफ थाने पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भारती ने बुधवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2020 को खतौली में आवास विकास कालोनी निवासी आशीष कुमार से हुई थी। आरोपी पति विकास भवन में लघु सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर है। महिला के परिजनों ने शादी में तीन लाख रुपये नगद व पांच लाख रुपये का चेक दिया था। शादी के बाद जब पति ने चेक अपने खाते में लगाया तो वह बाउंस हो गया था। उसके बाद पति व ससुराल वालों ने उसका दहेज के नाम पर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

वहीं ससुराल वालों ने दस लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद महिला के परिजनों ने पति को पांच लाख रुपये दिए थे। ससुराल वाले बचे हुए पांच लाख की मांग कर रहे थे। आरोप है कि दहेज का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को पीटा था। पीड़िता ने मामले की जानकारी पति के कार्यालय में स्टाफ को दी थी। मार्च 2026 में पति ने मुजफ्फरनगरर में तलाक का वाद दायर करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति आशीष कुमार, सास महेंद्री, जेठ अमित, जेठानी प्रियंका, ननंद पूनम व प्रीति व ननदोई नरेंद्र और मनेाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज हो गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed