फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife accused of threatening with blue drum

पत्नी पर नीले ड्रम की धमकी देने का आरोप लगाया

Tue, 22 Apr 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Wife accused of threatening with blue drum
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डीलर नदीम ने पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया। पिछले तीन से युवक अस्पताल में भर्ती है। जहां युवका का उपचार चल रहा है। वहीं युवक ने महिला पर नीले ड्रम में भरने की भी धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन

लोहियानगर निवासी नदीम ने रविवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह प्राॅप्रर्टी डीलर है। उसकी शादी दस साल पूर्व बड़ौत निवासी एक युवती से हुई थी। पीड़ित के अनुसार कुछ दिन पूर्व उसे पता चला कि उसकी पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मामले की जानकारी के बाद पीड़ित ने पत्नी की हरकतों का विरोध जताया था। जिस पर महिला युवक को नीले ड्रम में डालने की धमकी देने लगी। आरोप है कि शुक्रवार रात महिला ने रात के समय दवा के बजाय जहरीला पदार्थ दे दिया। एक घंटे बाद युवक उल्टियां करने लगा।
विज्ञापन

पीड़ित ने फोन कर अपने साले शाहिद को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने गंभीर हालात में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोप है कि महिला उसी दिन से घर से गुम है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि दंपति का विवाद प्रकाश में आ रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed