{"_id":"690ce0f82c563c26fe09912e","slug":"wife-accused-of-kidnapping-husband-with-the-help-of-lover-case-registered-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1021674-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पत्नी पर प्रेमी संग मिलकर पति के अपहरण का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पत्नी पर प्रेमी संग मिलकर पति के अपहरण का आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन
लापता युवक का 12 दिन बाद भी सुराग नहीं, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव रोहटा में 12 दिन पहले मजदूरी के लिए घर से निकला युवक अनिल (45) संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। पहले उनके भाई राजू ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी लेकिन अब मामले में नया मोड़ आ गया है। राजू ने रोहटा थाने में तहरीर दी है कि अनिल की पत्नी काजल, उसके प्रेमी आकाश और उनके दोस्त बादल ने मिलकर अनिल का अपहरण कर हत्या कर सकते हैं। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है।
राजू ने तहरीर में पुलिस को बताया कि काजल और आकाश के बीच डेढ़ साल से प्रेम संबंध चल रहा था। इस संबंध को लेकर परिवार में कई बार विवाद हो चुके थे। पिछले दिनों विवाद बढ़ने के बाद काजल अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच रही थी। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला और तीन अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की गहनता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द इसका खुलासा किया जाएगा।