फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Widening work of Meerut-Garh highway stuck

मेरठ-गढ़ हाईवे का चौड़ीकरण का कार्य अटका

Tue, 10 Jun 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Widening work of Meerut-Garh highway stuck
माछरा। मेरठ-गढ़ हाईवे 709ए पर चल रहा सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य पिछले करीब पांच माह से अटका हुआ है। एनएचएआई ने पुरानी कार्यदायी संस्था का 30 दिसंबर, 2024 अनुबंध समाप्त कर दिया था। कार्यदायी संस्था ने इनके विरुद्ध न्यायालय मे अपील कर दी। लेकिन निर्माण कार्य रुकने से स्थानीय लोगों के साथ वाहन चालकों को परेशानी बढ़ गई है। मेरठ-गढ़ हाईवे 709ए के सिसौली से लेकर गढ़मुक्तेश्वर के गांव बदरखा तक निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए टाटा कंपनी से अनुबंध किया गया था। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 10 अक्तूबर, 2021 से लेकर 10 अक्तूबर, 2023 तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन

47 किलोमीटर के इस हाईवे के निर्माण में करीब 955 करोड़ रुपये खर्च होने थे, लेकिन परियोजना की समीक्षा में पाया गया कि काफी पैसा खर्च करने के बाद केवल 48 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है। कार्यदायी संस्था की लापरवाही पर एनएचएआई के अधिकारियों ने पत्राचार किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। 30 दिसंबर, 2024 को कंपनी ने अनुबंध खत्म कर दिया और टाटा कंपनी ने न्यायालय में टेंडर निरस्त होने का वाद दायर कर दिया, जबकि अधिकारी दोबारा से टेंडर डालने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन



-कार्य बंद होने से राहगीर परेशान
हाईवे का निर्माण नहीं होने और कार्य बीच में ही लटक जाने से मेरठ से गढ़ तक अनेक स्थानों पर रोड को एक लेन से दूसरी लेन में डायवर्ट किया गया है। इससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है। दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें वाहक चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं और वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ-गढ़ हाईवे 709ए पर हो रहे निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते कार्यदायी संस्था के अनुबंध को निरस्त कर दिया गया है। दूसरा टेंडर जारी करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। अभी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वहां से आदेश आने पर कार्य शुरू किया जाएगा। -अमित कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed