{"_id":"6a610888638c46ff960a04e8","slug":"widening-work-has-begun-on-four-intersections-between-commissioners-residence-crossing-and-yashoda-kunj-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1252509-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कमिश्नरी आवास चौराहे से यशोदा कुंज तक चार तिराहे-चौराहों का चौड़ीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कमिश्नरी आवास चौराहे से यशोदा कुंज तक चार तिराहे-चौराहों का चौड़ीकरण शुरू
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दाैरान मेरठ-पौड़ी मार्ग पर बढ़ेंगे वाहन, हरिद्वार का जाने का यही रास्ता
- मवाना रोड पर 15 अवैध कट बंद होने के बाद जाम से बचने का प्रयास
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मवाना रोड स्थित कमिश्नर आवास चौराहे से यशोदा कुंज तक तीन प्रमुख तिराहे-चौराहों का चौड़ीकरण कार्य पीडब्ल्यूडी ने शुरू कर दिया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से बिजनौर मार्ग होते हुए हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। इसे देखते हुए उक्त चौराहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
मेरठ-पौड़ी मार्ग पर यशोदा कुंज से आगे हाईवे है। कसेरू बक्सर और गंगानगर में अक्सर जाम रहता था। लगातार शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने सड़क का चौड़ीकरण और नाला निर्माण शुरू करा दिया है। अवैध कट बंद करने पर लोगों ने प्रदर्शन किया है। साकेत चौराहे के पास माल रोड वाला कट, आर्मी के दो कट, राधा गार्डन, डाउन-टाउन, कसेरू बक्सर और यशोदा कुंज के सामने कट खोले गए हैं।
राधा गार्डन, डाउन-टाउन गंगानगर और यशोदा कुंज के सामने तिराहा बड़ा कराया जा रहा है। जहां से वाहनों को मोड़कर वापस आना पड़ रहा है। उक्त तीनों कट पर जाम की स्थिति न बने, इसको लेकर पुलिस तैनात कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह का कहना है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। हरिद्वार जाने वाले वाहन पौड़ी मार्ग से होकर ही गुजरेंगे।
विज्ञापन
इसको देखते हुए मवाना रोड को जाम मुक्त करने की योजना बनाई गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि डिवाइडर और कट को चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा कर लें।