फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Widening of Meerut-Pauri Highway reaches Jafrabad

Meerut News: जाफराबाद तक पहुंचा मेरठ-पौड़ी हाईवे का चौड़ीकरण

Fri, 16 Jan 2026 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Widening of Meerut-Pauri Highway reaches Jafrabad
मेरठ/(बिजनौर)। मेरठ-पौड़ी हाईवे के चौड़ीकरण कार्य में तेजी आई है। मार्ग का करीब 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। निर्माण कंपनी को अप्रैल तक हाईवे चौड़ीकरण कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

मेरठ-पौड़ी हाईवे का चौड़ीकरण बाईपास मार्ग से जाफराबाद तक पहुंच चुका है। हाईवे को चौड़ीकरण के साथ 15.56 किमी तक दो-लेन मार्ग बनाया जा रहा है। करीब पांच किलोमीटर का हाईवे मार्ग चौड़ीकरण के साथ तैयार किया जा चुका है। बरसात में हाईवे चौड़ीकरण का कार्य प्रभावित हुआ था। इस दौरान पुलिया निर्माण सहित अन्य कार्य नहीं हो सके। एनएचएआई की ओर से अब जाफराबाद क्षेत्र में वन क्षेत्र के पानी की निकासी के लिए एक पुलिया बना दी गई है, जबकि दूसरी पुलिया का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक हाईवे चौड़ीकरण का कार्य करीब 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। एनएचएआई ने निर्माण कंपनी को अप्रैल, 2026 तक हाईवे चौड़ीकरण कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया है। जिस गति से चौड़ीकरण कार्य चल रहा है उससे संभावना है कि इस साल हाईवे पूरी तरह से यातायात के लिए खुल जाएगा। हाईवे के चौड़ीकरण के बाद राहगीरों का आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उधर, एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार का कहना है कि हाईवे चौड़ीकरण का कार्य जारी है। संबंधित कंपनी को अप्रैल तक चौड़ीकरण पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed