फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   wich one loves baber, then he went from afganistan, bjp vidhayak says

भाजपा विधायक ने कहा जिसे बाबर से प्यार वह अफगानिस्तान चले जाएं

Mon, 10 Aug 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
wich one loves baber, then he went from afganistan, bjp  vidhayak says
सरधना(मेरठ)। विधायक संगीत सोम शनिवार शाम सोशल मीडिया पर लाइव रहे। उन्होंने अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम के मंदिर को लेकर देश के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश में ओवैसी जैसे लोग बाबर को अपने मन में बसने की बात करते हैं, बाबर की मौत अफगानिस्तान में हुई। बाबर ने मंदिर तोड़कर मस्जिद का निर्माण किया। जिन्हें बाबर से प्यार है वे अफगानिस्तान जा सकते हैं।
विज्ञापन

विधायक संगीत सोम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छा शक्ति से मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो सका है। हम कल्पना करते थे कि हिंदुस्तान में कभी रामराज होगा, लेकिन वह सपना अब साकार होता दिख रहा है। इस मौके पर हम ओवैसी जैसे नेताओं को चेतावनी देना चाहते हैं कि यदि उन्हें बाबर से प्यार है तो अफगानिस्तान चले जाएं। उन्हें देश की लोगों की भावना से खेलने का अधिकार नहीं है। ओवैसी हमेशा देश में लोगों को भड़काने की राजनीति करते हैं। भाजपा का एजेंडा था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया कराएंगे। इसके बाद गांव-गांव में राम मंदिर की स्थापना कराई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सरकार में विकास हो रहा है। तीन तलाक का मुद्दा हो या फिर जम्मू कश्मीर में धारा 370 का मामला, सभी वादे को सरकार ने पूरा किया है। प्रदेश में योगी सरकार द्वारा बदमाशों का सफाया किया जा रहा है। अब जल्द ही देश में रामराज दिखाई देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed