फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Why Shilpi took her own life remains a mystery, and her family refuses to take action.

Meerut News: शिल्पी ने क्यों जान दी, यह रहस्य बना, परिजनों ने कार्रवाई से किया इन्कार

Mon, 27 Apr 2026 09:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Why Shilpi took her own life remains a mystery, and her family refuses to take action.
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में लटक कर आत्महत्या करना आया

छीपी टैंक पर सीनियर बैंक मैनेजर ने घर में कर ली थी खुदकुशी

परिजनों ने सिविल लाइन पुलिस ने किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई करने से किया इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के छीपी टैंक पर रिटायर्ड दरोगा की बेटी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सीनियर मैनेजर शिल्पी गुप्ता का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। सिविल लाइन पुलिस बयान लेने के लिए घर पहुंची, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। 30 अप्रैल को भाई आशीष गुप्ता की शादी की तैयारियां भी अधूरी रह गई। खुशियों की जगह घर पर मातम छाया हुआ है।


पुलिस अधीक्षक सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि 42 वर्षीय शिल्पी गुप्ता यहां मकान नंबर 84 प्रभात वाली गली छीपी टैंक में रहती थी। वह अविवाहित थी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया संजय पैलेस आगरा ब्रांच में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। पिता यूपी पुलिस से रिटायर्ड दरोगा है। मां आभा गुप्ता गुप्ता गृहिणी है। छोटा भाई आशीष गुप्ता उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में असिस्टेंट मैनेजर पद पर कार्यरत हैं। आशीष गुप्ता की शादी 30 अप्रैल 2026 को होनी है। शिल्पी फिलहाल घर आई हुई थी। सुबह वह खाना खाकर अपने कमरे में चली गई थी। दोपहर में वह वापस नहीं आई तो पिता व भाई ने कमरे में जाकर देखा तो शिल्पी का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया था। शिल्पी ने अपनी भाई की शादी के लिए लहंगा भी लिया था। सीओ सिविल लाइन प्रभारी शुचिता सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से शिल्पी परेशान चल रही थी, जिसके चलते आत्महत्या का कदम उठाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। आत्महत्या से जान गई है। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई से मना किया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed