फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   While laying a new pipeline, the old line burst, disrupting water supply to half the town.

Meerut News: नई पाइपलाइन बिछाने के दौरान पुरानी लाइन फटी, आधे कस्बे की जलापूर्ति ठप

Fri, 10 Apr 2026 06:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
While laying a new pipeline, the old line burst, disrupting water supply to half the town.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील सड़क पर जल निगम द्वारा नई पाइपलाइन बिछाने के दौरान पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से कस्बे के बड़े हिस्से में जलापूर्ति ठप हो गई। अचानक पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों को दिनभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया।

तहसील सड़क पर नई पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कार्य के बीच कई स्थानों पर पुरानी पाइपलाइन फट गई, जिससे पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई। इसका असर तहसील सड़क के साथ-साथ आसपास के मोहल्लों में भी देखने को मिला, जहां सुबह से ही नलों में पानी नहीं आया। जलापूर्ति ठप होने से लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। कई घरों में पानी की एक बूंद तक उपलब्ध नहीं रही, जिससे घरेलू कामकाज भी प्रभावित हुआ। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि जल निगम की ओर से बिना पर्याप्त सावधानी और मानकों का पालन किए खुदाई का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते पुरानी पाइपलाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि लापरवाही के कारण कस्बे को लगातार पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की जल्द मरम्मत कराई जाए और भविष्य में खुदाई कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। खबर लिखे जाने तक जलापूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी थी, जिससे लोगों में नाराजगी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन सबीला बेगम का कहना है कि आपूर्ति बहाल करने के लिए पालिका टीम लगातार सुधार कर रही है। जल निगम टीम की अव्यवस्था के कारण समस्या पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed