{"_id":"675ded678bdad04d9c05e0e7","slug":"which-state-has-a-coastline-on-the-bay-of-bengal-meerut-news-c-72-1-mrt1063-126058-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बंगाल की खाड़ी पर समुद्र तट वाला राज्य कौन सा है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बंगाल की खाड़ी पर समुद्र तट वाला राज्य कौन सा है?
विज्ञापन
मेरठ। सीटीईटी शनिवार को दो पालियों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षार्थियों के अनुसार परीक्षा आसान रही। पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण पर अधिक सवाल पूछे गए। वर्तमान में हो रही समस्याओं पर आधारित सवाल पूछे गए। इसके अलावा कक्षाओं में किस तरह से बच्चों को पढ़ाना चाहिए? इस विषय पर सवाल पूछे गए।
पहले दिन 22 केंद्रों पर 16 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, लेकिन परीक्षा में उपस्थिति व अनुपस्थिति का आंकड़ा रविवार को जारी किया जाएगा।
सीटीईटी मेरठ के सिटी कोआर्डिनेटर सुधांशु शेखर ने बताया कि 15 दिसंबर को एक पाली में परीक्षा संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि 24 छात्र ही एक कक्षा में बैठेंगे और परीक्षार्थियों की एंट्री बॉयोमैट्रिक द्वारा कराई जाएगी। इस प्रक्रिया में अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर एक होलोग्राम लगाया जाएगा। परीक्षा में उबला हुआ दूध पेट में पचने में कितना समय लेता है, बंगाल की खाड़ी पर सम्रुद तट वाला केंद्र शासित प्रदेश बताओ, पृथ्वी पर जो तापमान के वितरण को प्रभावित करता है, वह महत्वपूर्ण कारक बताओ आदि पूछा गया।
सीटीईटी परीक्षा जोड़
- परीक्षा में पर्यावरण पर आधारित कई रोचक सवाल पूछे गए थे। पिछली बार के मुकाबले इस बार प्रश्नपत्र काफी आसान था। जिसको हल करने में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। - सना खान
विज्ञापन
- दोनों ही पालियों का पेपर काफी आसान रहा। जीके के सवाल भी आसान पूछे गए थे। परीक्षा में पर्यावरण के साथ-साथ जल संरक्षण पर भी फोकस किया गया। - पूजा
परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित थी। गत वर्ष की भांति पेपर आसान था जिसको हल करने में आसानी रही। -निधि
- परीक्षा आसान रही काफी रोचक प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा के लिए समय भी सही दिया गया था। तीन घंटे में प्रश्न पत्र को आसानी में हल कर दिया। - विकास