फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Whether the skeleton was Priyanka's or not... will be confirmed by the teeth and blood of the father.

Meerut News: प्रियंका का था कंकाल या नहीं...दांत और पिता के रक्त से होगी पुष्टि

Wed, 15 Apr 2026 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Whether the skeleton was Priyanka's or not... will be confirmed by the teeth and blood of the father.
पुलिस ने पिता-पुत्री के नमूने डीएनए मिलान के लिए फोरेंसिक लैब भेजे
विज्ञापन

मनोचिकित्सक की काउंसलिंग के लिए सीएमओ की अनुमति का इंतजार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में प्रियंका विश्वास (33) की मौत और उसके पिता उदयभानु विश्वास (76) के बेटी के शव के साथ कई दिन रहने के मामले में पुलिस ने डीएनए मिलान के लिए नमूना भेज दिया है। प्रियंका के जबड़े से दांत और उदयभानु के रक्त का नमूना फोरेंसिक लैब भेजा गया गया है। इसके बाद ही यह पुष्टि हो पाएगी कि कंकाल प्रियंका का ही था।


सीओ कैंट एएसपी नवीना शुक्ला ने बताया कि तेली मोहल्ला स्थित घर में मिला युवती का शव (कंकाल) कई दिन पुराना होने के कारण क्षत विक्षत हो चुका था। उसके पिता ने शव की पहचान की थी लेकिन शव के अंग नष्ट हो जाने के कारण उसे पहचान पाना मुश्किल था। इसी वजह से पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण पता नहीं चल पाया। कानूनी रूप से यह पुष्ट करना जरूरी है कि शव माध्यमिक शिक्षा परिषद के सेवानिवृत्त लिपिक उदयभानू की बेटी प्रियंका का था। इसके लिए दोनों का डीएनए मिलान कराया जा रहा है। कंकाल के जबड़े के दांत और उदयभानु के रक्त का नमूना लेकर डीएनए मिलान के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को अब तक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है जो इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाए। हालांकि शव को छिपाने व विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज न कराने पर लापरवाही का मामला बनता है लेकिन इस मामले में पुलिस उदयभानु की काउंसलिंग रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


पिता की 20 सेकंड की अंतिम कॉल
सदर थाना प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि हरिद्वार से लाने के बाद प्रियंका के मोबाइल की जांच की गई। पुलिस ने उसकी मोबाइल की सीडीआर निकलवाई है। इससे पता चला है कि 19 नवंबर को उसके मोबाइल पर की गई 20 सेकंड की अंतिम कॉल उदयभानु ने की थी। सीडीआर और मोबाइल की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि उदयभानु मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं। उनकी मनोस्थिति जानने के लिए काउंसलिंग कराई जाएगी। बृहस्पतिवार यानी आज सीएमओ से अनुमति लेकर उन्हें मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग भेजा जाएगा। चिकित्सकोें का पैनल उनकी काउंसलिंग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed