फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Where three brothers were immersed, temporary bridges will be built there

Meerut News: जहां डूबे थे तीन भाई, वहां बनेगा अस्थाई पुल

Fri, 26 Jul 2024 04:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 26 Jul 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Where three brothers were immersed, temporary bridges will be built there
बिजनौर। अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव रैफतपुर में पीली नदी में तीन सगे भाइयों के डूबने के बाद प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी को तत्काल अस्थाई पुल बनाने के निर्देश दे दिए हैं। ताकि नदी पार करते समय और कोई घटना न हो। इसके अलावा वहां दो स्थाई पुल बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है, जिसे शासन को शीघ्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रैफतपुर के ग्रामीणों को खेतों पर जाने के लिए नदी को हर साल बरसात के समय इसी तरह पार करना पड़ता है। ग्रामीणों का दावा यहां तक है कि बीस साल से अफसरों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मांग उठाई जा रही थी। उधर, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड नजीबाबाद दो साल पहले ही दो पुल का प्रस्ताव भेजा चुका है, जिसे मंजूरी नहीं मिली। अब यह प्रस्ताव भी दोबारा भेजे जा रहे हैं। उधर, प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड नजीबाबाद को तत्काल उस स्थान पर ग्रामीणों को पार करने के लिए अस्थाई पुल या अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसी सप्ताह यह व्यवस्था ग्रामीणों के लिए की जानी है, ताकि और कोई घटना वहां न हो जाए।
विज्ञापन

- हमने पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड नजीबाबाद को पत्र लिखा है। वहां तत्काल अस्थाई पुल या अन्य ऐसी व्यवस्था करने को कहा है, जिससे ग्रामीण नदी को पार कर सकें। इसके अलावा वहां स्थाई पुल निर्माण पर भी रिपोर्ट मांगी गई है। वहां दो पुल बनेंगे, जिनके प्रस्ताव दोबारा तैयार कराकर भेजे जा रहे हैं। -अरविंद कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed