फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Where should the homeless go: Dogs in night shelters, people forced to sleep in the open on the streets

कहां जाएं बेघर: रैन बसेरे में आराम फरमा रहे श्वान, सड़कों पर खुले में सोने को मजबूर इंसान, तस्वीर है गवाह

Sat, 07 Dec 2024 11:39 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 07 Dec 2024 11:39 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आधी रात निरीक्षण पर निकले डीएम उमेश मिश्रा को खताैली के रैन बसेरा यानी आश्रय स्थल की व्यवस्था बेहाल मिली।

विज्ञापन
Where should the homeless go: Dogs in night shelters, people forced to sleep in the open on the streets
रैन बसेरे में सो रहे कुत्ते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आधी रात निरीक्षण पर निकले डीएम उमेश मिश्रा को खताैली के रैन बसेरा यानी आश्रय स्थल की व्यवस्था बेहाल मिली। रात गुजारने के लिए लोगों को दिए गए बिस्तर मैले थे। जबकि बसेरे के बाहर ही लोग खुले आसमान के नीचे सड़क पर सोते मिले।

विज्ञापन


डीएम ने ईओ पालिका का स्पष्टीकरण तलब किया। खताैली में रैन बसेरे में बिस्तर पर कुत्ता लेटा दिखाई दिया। नगर पालिका क्षेत्र में तीन रैन बसेरे संचालित हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रैन बसेरा का संचालन एनजीओ के माध्यम से कराया जा रहा है। पालिका प्रशासन की ओर से एनजीओ को प्रतिमाह तय भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat Accident: बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बाइकों की जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार आधी रात डीएम उमेश मिश्र रैन बसेरों की व्यवस्था को परखने के लिए निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन स्थित पालिका के आश्रय स्थल पर पहुंचे। वहां पर 10-12 लोग ठहरे हुए मिले। इनमें एक छत्तीसगढ़ का भी व्यक्ति था, जो सफर के लिए यहां रुका था।

डीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल पर अव्यवस्था मिली। ईओ पालिका को निर्देश दिए गए हैं कि वह एक सप्ताह के भीतर वहां तमाम व्यवस्था दुरूस्त कराएं। कंबल और रजाईयों का प्रबंध करते हुए बिस्तर गुणवत्तापूर्ण किए जाएं। सुनिश्चित किया जाए कि शहर में सड़कों पर कोई भी बेसहारा व्यक्ति सोता हुआ नहीं पाया जाना चाहिए।

ईओ ने बताया कि एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह, टीएस नरेश शिवालिया को कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए थे। एनजीओ आदर्श सेवा समिति से भी स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसके बाद रैन बसेरे में मरम्मत और अन्य कार्य शुरू हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed