फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Where can students complain about objectionable messages on social media?

Meerut News: छात्राओं ने पूछा, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मेसेज की शिकायत कहां करें

Wed, 10 Dec 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Where can students complain about objectionable messages on social media?
'हक की बात जिलाधिकारी के साथ' कार्यक्रम में मौजूद अ​  ​शि​क्षिकाएं व छात्राएंं।   ............ 
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में मंगलवार को मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित ‘हक की बात, जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम में छात्राओं ने खुलकर सवाल पूछे। छात्राओं ने साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया पर अश्लील मेसेज की शिकायत का तरीका पूछा। डीएम डॉ. वीके सिंह ने 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) और womenpowerline.uppolice.gov.in पर सीधे शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई। एक छात्रा ने पूछा कि दहेज मांगने पर क्या करें। डीएम बोले- शादी से पहले ही शिकायत करें, हम कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों की कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, साइबर क्राइम, कन्या भ्रूण हत्या और लड़कियों की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर सवाल पूछे। कुछ ने तो व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए। डॉ. वीके सिंह ने बताया कि घरेलू हिंसा या दहेज उत्पीड़न की शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज होती है और दोषी को सजा भी होती है। लड़कियां डरें नहीं, अपनी बात कहें। प्रशासन आपके साथ है। उन्होंने महिला हेल्पलाइन -1090, पिंक पेट्रोलिंग, शक्ति सदन, वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन आदि योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed