फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When the young man held hands, the girl was adamant on the insistence of marriage

युवक ने हाथ पकड़ा तो निकाह की जिद पर अड़ी युवती

Wed, 06 Oct 2021 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
When the young man held hands, the girl was adamant on the insistence of marriage
युवक ने हाथ पकड़ा तो निकाह की जिद पर अड़ी युवती
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के एक गांव में बंजारा जाति के युवक ने अपनी ही जाति की युवती को अकेला देख उसका हाथ पकड़ लिया। इस पर युवती उसके साथ निकाह करने की जिद पर अड़ गई। युवती के परिजन भी युवक से निकाह कराने की जिद पर अड़ गए। मामले में पंचायत हुई। निकाह के लिए मौलाना को बुलवाया गया। लेकिन युवक ने कुबूल है, नहीं बोला। जिसके बाद मामला थाने पहुंच गया। वहां निकाह पर फैसला नहीं हो सका।
एक गांव निवासी बंजारा जाति की युवती सोमवार दोपहर गांव में किसी काम से जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में बंजारा जाति के ही युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। युवती ने शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवती ने कहा कि युवक ने उसका हाथ पकड़ा है तो अब वह इसी से निकाह करेगी। परिजन भी मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। इसे लेकर हंगामा होतेे-होते शाम हो गई। कुछ तय न होने पर रात में गांव में पंचायत हुई। जिसमें युवती के परिजन निकाह के लिए तैयार हो गए, लेकिन युवक के परिजन निकाह के लिए तैयार नहीं हुए। उसके बावजूद निकाह के लिए पंचों ने पंचायत में ही मौलाना को बुलवा लिया।
विज्ञापन

मौलाना ने पंचायत में युवक व युवती से एक-दूसरे को निकाह कबूल करने को कहा। युवती ने निकाह कबूल है बोल दिया, लेकिन युवक ने नहीं बोला। जिसे लेकर पंचायत में बखेड़ा हो गया। पंचायत उखड़ गई और मामला थाने जा पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि जबरन किसी पर दबाव नहीं बनाया जा सकता। युवक ने निकाह करने से इनकार कर दिया है। बिना फैसला हुए ही दोनों पक्ष अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचों ने दोनों पक्षों को कुछ दिन का समय युवक व युवती को एक-दूसरे को समझने के लिए दिया है। यदि युवक तैयार हो जाता है तो उसका निकाह करा दिया जाएगा।
- युवती व उसके परिजन निकाह के लिए राजी थे, लेकिन युवक पक्ष तैयार नहीं था। गांव के कुछ जिम्मेदार लोग थाने आए थे। वह दोनों पक्षों को बिना समझा बुझाकर गांव ले गए। - लक्ष्मण वर्मा, थानाध्यक्ष, सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed