{"_id":"2c663c71a2970265b90cba20430b523e","slug":"when-the-policemen-had-spilled-pain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब छलक पड़ा पुलिसकर्मियों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब छलक पड़ा पुलिसकर्मियों का दर्द
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 05 Oct 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे शहर की सुरक्षा में मुस्तैद रहने वाले पुलिसकर्मियों को कम ही मौका मिलता है जब उनकी समस्याएं सुनीं जाती हैं। रविवार को पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए विचार गोष्ठी आयोजित हुई तो उनका दर्द भी छलक पड़ा। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी दबी जुबान में समस्या बताते नजर आए। वहीं कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने अपनी समस्या रखी और समाधान की मांग की।
विज्ञापन
गोष्ठी एसएसपी डीसी दूबे की अनुपस्थिति में एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग ने शुरू कराई। आरआई पुलिस लाइन सत्यप्रकाश शर्मा ने गोष्ठी के शुभारंभ में सिपाहियों और थाना प्रभारियों को अपनी समस्या रखने को कहा। यूं तो आला अधिकारियों के सामने खुले तौर पर समस्या उठाने से अधिकांश पुलिसकर्मी बचते रहे, लेकिन सिपाही धर्मवीर ने बताया कि 2013 से उनका डीए नहीं मिला है।
विज्ञापन
इस संबंध में उन्होंने लेखा विभाग में कई बार शिकायत की, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई है। एसपी देहात ने लेखा विभाग लिपिक को शीघ्र मामले में कार्रवाई कर डीए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मेरठ में 2013 में तैनाती के बाद से ही सिपाही पूजा सरकारी मकान के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन उनकी आज तक सुनवाई नहीं हुई। पूजा ने कहा कि उनके बाद में तैनाती पर आने वाली महिला सिपाहियों को मकान आवंटित कर दिए गए हैं। एसपी देहात ने उन्हें भी आश्वासन दिया। इस दौरान एसपी क्राइम टीएस सिंह, एसपी ट्रैफिक पीके तिवारी, एएसपी सिद्घार्थ समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
साहब, फॉरेंसिक लैब से लौटा देते हैं विसरा
थाना टीपीनगर में तैनात हेड कांस्टेबल मनोहर लाल ने बताया कि आए दिन उन्हें मेरठ से विसरा सैंपल लेकर आगरा फॉरेंसिक लैब भेजा जाता है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा बडे़ जार में भेजा जाता है, जिसे लैब अधिकारी लेने से इनकार कर देते हैं। लैब अधिकारियों का कहना है कि विसरा बडे़ जार के बजाए छोटे वायल में भेजा जाना चाहिए। मनोहर ने बताया कि कई बार इस संबंध में पोस्टमार्टम हाउस को अवगत कराया गया है, लेकिन कोई बदलाव नहीं हो रहा है। एसपी देहात ने मामले में वार्ता कर हल निकालने का आश्वासन दिया।
उपद्रवियों पर करें मुचलके पाबंद
एसपी सिटी ओमप्रकाश ने सभी सर्किल ऑफिसर और थाना प्रभारियों को कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाएं। पोलिंग स्टेशन का समय-समय पर निरीक्षण करें और पंचायत चुनाव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ 107 एवं 16 के तहत मुचलके पाबंद करने की कार्रवाई करें।