फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When the news of four deaths reached the village, there was chaos among the family members

Meerut News: चार मौत की खबर गांव पहुंची तो परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 20 Aug 2024 05:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 20 Aug 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
When the news of four deaths reached the village, there was chaos among the family members
मेरठ/किठौर। दनकौर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में मेरठ के चार लोगों की मौत हो गई। गांवों में मौत की खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए दनकौर रवाना हो गए। चार मृतकों के परिवारों की हालत ठीक नहीं है। जैसे-तैसे परिवारों का गुजारा हो रहा है।
विज्ञापन

भावनपुर के किनानगर निवासी अर्जुन पुत्र जयविंद्र के परिवार में मां सरोज, पत्नी संगीता, बेटा आदित्य, हिंमाशु, विवेक, और बेटी हैं। गांव में मौत की सूचना पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। अर्जुन के भतीजे शेखर ने बताया कि चाचा पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। कल रात ही बात हुई थी, किसी को पता नहीं था कि पलभर में ऐसा हो जाएगा।
विज्ञापन

किठौर के महलवाला गांव में सोमपाल पुत्र नत्थू और राजू पुत्र गीता की मौत की सूचना से चीत्कार मच गया। दोनों परिवार के लोग बेसुध हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि सोमपाल 10 साल से शर्मा बैंड में ढोल बजाने का काम करता था। सोमपाल के परिवार में पत्नी बबीता, पांच बेटी और दो बेटे हैं। सभी बच्चों घरों काम करके और मजदूरी करके परिवार पालते हैं।गांव वालों ने बताया कि राजू भी इसी बैंड पार्टी में ढोल बजाने का काम करता था। राजू के परिवार में पत्नी लक्ष्मी, एक बेटी और एक बेटा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, हादसे में पचपेड़ा निवासी सोनू पुत्र चरण सिंह के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंडाली थाना के गांव आलमपुर बुजुर्ग निवासी रोहित (25) की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया है। रोहित के दो भाई अजीत और मोहित हैं। इसके नौ बहने हैं। पत्नी शिवानी गर्भवती है। मां विमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed