फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When the innocent screamed, he silenced her

Meerut News: मासूम की निकली चीख तो मुंह दबाकर कर दिया खामोश

Sun, 18 Aug 2024 04:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
When the innocent screamed, he silenced her
दो साल की बच्ची की अगवा और दुष्कर्म कर हत्या का मामला
विज्ञापन

मां-बाप की इकलौती बेटी थी, दो बच्चों की हो चुकी मौत
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मोइश इंसान की शक्ल में दरिंदा है। दो साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद उसने बच्ची की चीख को मुंह दबाकर खामोश कर दिया। दरिंदे को बच्ची पर कोई तरस नहीं आया। दम घुटने की वजह से मासूम तड़पती रही लेकिन उसके हाथ नहीं कांपे। बच्ची की सांस की डोर टूटी तो दरिंदे ने उसे आबू नाले में फेंक दिया।
हर कोई यही कह रहा था कि दो साल की मासूम से ऐसी हैवानियत करने वाले दरिंदे को कानून फांसी की सजा दे। बच्ची के माता-पिता की शादी चार साल पहले हुई थी। दो साल पहले बेटी का जन्म हुआ। इसके बाद दो बच्चे प्री मेच्योर डिलीवरी के चलते नहीं बचे। इकलौती बेटी को खोने वाले माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। मां बार-बार खुद को कोस रही थी। बच्ची की मौसी ने बताया कि यहां झुग्गियाें में न लाइट है न ही कुछ संसाधन।
विज्ञापन

नाले का पानी तक झुग्गी में आ जाता है। ऐसा भी दिन आता है, जब खाने को घर में कुछ नहीं बचता हो। गर्मी के कारण सभी सड़क किनारे चारपाई बिछाकर सोते हैं। उन्हें क्या पता था कि इंसान की शक्ल में कोई दरिंदा इस तरह आएगा और बच्ची को उठाकर ले जाएगा। शाम को पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव घर पहुंचा तो मां और मौसी बेहाल हो गईं। झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग यही कह रहे थे कि बच्ची से ऐसी दरिंदगी...क्या बीती होगी उस पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इतनी जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले मोइश के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। वो बार-बार यही कहता रहा कि बच्ची को देखकर उसके मन में गलत विचार आ गया।

दरिंदे को सजा दिलाने के लिए चार्जशीट बनेगी नजीर
सारे साक्ष्यों को पुलिस एकत्र कर दो सप्ताह के भीतर कोर्ट में पेश करेगी आरोप पत्र
सीसीटीवी में बच्ची को अगवा कर ले जाते हुए नजर आ रहा मोइश
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दो साल की मासूम से हैवानियत करने वाले दरिंदे को पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोलियां लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने एसपी सिटी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है। सीओ कोतवाली टीम का नेतृत्व करेंगे। हत्यारोपी ने बताया कि उसने बेगमपुल पर रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ शराब पार्टी की थी। सीसीटीवी फुटेज में वह कई जगह वारदात वाली जगह की तरफ जाते हुए नजर आ रहा है।
बच्ची को चारपाई से उठाते हुए सीसीटीवी में दिख रहा है। इन सारे साक्ष्यों के साथ पुलिस कम से कम समय में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी, ताकि हत्यारोपी के खिलाफ मजबूत पैरवी करके परिजनों को इंसाफ दिलाया जा सके। 19 साल का मोइश बेहद शातिर है। थाने में बैठा मोइश बच्ची को उठाने की बात तो करता रहा लेकिन दरिंदगी से इंकार करता रहा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद उससे पूछा गया तो वह खामोश हो गया। मोइश ने पूछताछ में बताया कि बेगमपुल पर उसने रात को रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ शराब पार्टी की। देर रात तक सभी शराब पीते रहे। मोइश का बड़ा भाई हजरत कैंट स्थित रेस्टोरेंट में दूसरे कर्मचारियों के साथ रहता है।
मोइश बेगमपुल पर अपने कमरे में जाने की बजाय भाई के पास चला गया। झुग्गी के बाहर चारपाई पर दो साल की बच्ची को देखकर उसके भीतर का दरिंदा जाग गया। बच्ची को उठाने के लिए वह कुछ देर खड़ा रहा। सीसीटीवी फुटेज में मोइश कई बार बच्ची को उठाने की कोशिश करता दिख रहा है। इसके बाद वह बच्ची को उठाकर भागता हुआ नजर आ रहा है। मोइश ने बताया कि बच्ची के रोने पर जब शोर मचा तो उसने बच्ची का मुंह दबा दिया। काफी देर तक मुंह दबाने के बाद जब उसे लगा कि लोग पकड़ लेंगे तो उसने बच्ची को नाले में फेंक दिया।
जिस तरह से उसने बच्ची का मुंह दबाए रखा, उससे माना जा रहा है कि बच्ची की मौत तभी हो चुकी थी। नाले में फेंकने के बाद वह भागने की फिराक में था लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। थाने में बैठे मोइश ने बताया कि चार साल से उसका भाई हजरत यहां रेस्टाेरेंट में काम करता है। दो साल पहले हजरत मोइश को मेरठ लेकर आया था।

आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हत्यारोपी मोइश पत्र हदीश बिहार पूर्णिया के जाजियान गांव का रहने वाला है। वह मेरठ में पिंकी छोले भटूरे रेस्टोरेंट पर नौकरी करता था। आरोपी मोइश को जब शाम 4.09 बजे न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था तो वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। शाम साढ़े छह बजे उसके कैंट स्टेशन के पास खंडहर में चेकिंग के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में दोनों पैर में गोलियां लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सांसद ने की संवेदना व्यक्त, अधिकारियों से की बात
सांसद अरुण गोविल के बाहर होने के कारण उन्होंने एसएसपी से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। इस हत्याकांड में कोई और भी तो साथ नहीं था, इसकी बारीकी से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना समाज के लिए सोचनीय है। दो साल की मासूम बच्ची की हत्या करते हुए आरोपी के हाथ नहीं कांपे।

---
एसपी सिटी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। टीम इस बात की भी जांच करेगी कि घटना में कोई दूसरा तो नहीं है। आरोपी के खिलाफ सारे साक्ष्य एकत्र करके जल्द से जल्द चार्जशीट भिजवाई जाएगी।
डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed