फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When the demand for a car was not met, the married woman was thrown out of the house along with her daughter

कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को बेटी सहित घर से निकाला

Sun, 10 Aug 2025 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
When the demand for a car was not met, the married woman was thrown out of the house along with her daughter
रोहटा। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को डेढ़ साल की मासूम बेटी के साथ घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने किसी तरह मायके पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रसूलपुर रोहटा निवासी राशिदा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व अमन पुत्र अमजद निवासी पांचली बुजुर्ग से हुई थी। विवाह के समय उसके पिता ने दहेज में लाखों रुपये खर्च किए थे, लेकिन उसका पति दहेज से संतुष्ट नहीं था। राशिदा के अनुसार, उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बावजूद पति का व्यवहार नहीं बदला। पीड़िता का आरोप है कि 24 मई को पति ने मारपीट कर डेढ़ वर्षीय बेटी सहित उसे घर से निकाल दिया। वह मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। रविवार को थाने पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने राशिदा की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी फरार बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed