फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When the brakes failed, the dumper hit an e-rickshaw and a car, 10 injured

Meerut: ब्रेक फेल होने पर डंपर ने ई-रिक्शा और कार में मारी टक्कर, 10 घायल

Thu, 14 Aug 2025 03:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 14 Aug 2025 03:07 AM IST
सार

Meerut Accident News: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे नोएडा से मुजफ्फरनगर जा रहे डंपर के ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया। हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओ सहित 10 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
When the brakes failed, the dumper hit an e-rickshaw and a car, 10 injured
परतापुर तिराहे पर डंपर की टक्कर से छतिग्रस्त हुआ ई रिक्शा

विस्तार

मेरठ के परतापुर के मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे से उतरते समय नोएडा से मुजफ्फरनगर जा रहे डंपर के बुधवार शाम अचानक ब्रेक फेल हो गए। तेज रफ्तार डंपर आगे चल रहे ई-रिक्शा और ऑल्टो कार में टक्कर मारने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गया।

विज्ञापन


इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और कार भी डिवाइडर पर चढ़ने के बाद दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओ सहित 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


डंपर से सीएनजी लीक होने से वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने वाहनों की आवाजाही बंद कर दी। पुलिस ने डंपर चालक रिफाकत अली को हिरासत में ले लिया।
मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना निवासी डंपर चालक रिफाकत अली ने बताया कि वह नोएडा में ईंट की सप्लाई कर मुजफ्फरनगर लौट रहा था।

यह भी पढ़ें: UP: बीफार्मा छात्र का कत्ल... थाने से 100 मीटर दूर फेंकी लाश, डॉक्टर बनना चाहता था वो; मेरठ हत्याकांड की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे से उतरने के बाद अचानक डंपर के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद डंपर ने परतापुर तिराहे से सवारी लेकर जा रहे ई-रिक्शा और आल्टो कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ई रिक्शा में सवार गुरुग्राम से अपने रिश्तेदार से मिलने शताब्दीनगर जा रहे थे।

हादसे में ई रिक्शा में सवार रोशन उसका भाई अभिमन्यु भाभी प्रीति, भतीजा अंश राज, चालक मूलचंद और उसका चचेरा भाई हरीश पाल निवासी घोपला घायल हो गए। वहीं, कार में सवार हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी निवासी महिपाल उनका बेटा बबली, पोती विदुषी और भतीजा तेजस घायल हो गए। हादसे में चालक रिफाकत को भी मामूली चोट आई।

हादसे को देखकर घाट चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी दौड़े और घायलों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद परतापुर तिराहे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर, ई-रिक्शा और कार को दिल्ली-हरिद्वार हाईवे से हटाया और वाहनों को निकाला। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। सभी वाहनों को कब्जे में लिया गया है।

डिवाइडर से टकराते ही हुई सीएनजी लीक
ई-रिक्शा और कार को चपेट में लेने के बाद चालक रिफाकत ने डंपर रोकने के लिए उसे डिवाइडर पर चढ़ा दिया। इससे डंपर के नीचे लगी सीएनजी की टंकी में लीक हो गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और डंपर को पानी से भिगो दिया। कुछ देर बाद डंपर की सीएनजी खत्म हुई तो उसे क्रेन की मदद से हटाया गया। लोगों का कहना है कि सीएनजी लीक होने के बाद अगर आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
ब्रेक फेल होने के बाद जब डंपर एक्सप्रेसवे से उतरा तो उसकी गति 60 किमी प्रति घंटे से अधिक थी। चालक रिफाकत ने डंपर का हाॅर्न दबाए रखा। वाहन चालकों ने अपने वाहन साइड कर लिए। ई-रिक्शा चालक मूलचंद और आल्टो कार चालक महिपाल कुछ समझ नहीं पाए और डंपर की चपेट में आ गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए डंपर को रोकने के लिए डिवाइडर पर चढ़ाकर दीवार में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed