फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When his father scolded him for studying, the student committed suicide by jumping in front of a train.

Meerut News: पिता ने पढ़ाई करने लिए डांटा तो छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

Fri, 27 Dec 2024 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
When his father scolded him for studying, the student committed suicide by jumping in front of a train.
डीएन इंटर कॉलेज का छात्र था मलियाना निवासी युग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मलियाना गांव में पिता के डांटने पर छात्र युग (16) ने मोहकमपुर के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक छात्र डीएन इंटर कॉलेज का कक्षा 11 का छात्र था। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
टीपीनगर थाना क्षेत्र के गांव मलियाना की झुलन्नापुरिया बस्ती निवासी विनोद टेलर हैं। उनका छोटा बेटा युग उर्फ मोनू डीएन इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। वह ठीक से पढ़ाई नहीं कर रहा था। उसके पिता उसे पढ़ाई पर ध्यान देने को कहते थे। बृहस्पतिवार को करीब साढ़े तीन बजे वह कॉलेज से घर लौटा। खाना खाने के बाद वह मोबाइल देखने लगा। इसी दौरान पिता ने उसे डांट दिया और पढ़ाई करने को कहा। इस डांट से क्षुब्ध होकर युग बिना किसी को कुछ बताए घर से निकलकर मेरठ सिटी-परतापुर स्टेशनों के बीच मोहकमपुर के पास रेल लाइन पर पहुंचा। करीब साढ़े चार बजे दिल्ली की ओर से आ रही जालंधर इंटर सिटी एक्सप्रेस सुपर के सामने वह कूद गया। मेरठ सिटी स्टेशन नजदीक होने के कारण ट्रेन धीमी चल रही थी। लॉको पायलट ने ट्रेन को रोक लिया। सिर में गंभीर चोट से वह अचेत अवस्था में था। यात्रियों की मदद से लॉको पायलट ने उसे ट्रेन में चढ़ाया। मेरठ सिटी स्टेशन पर आते ही छात्र ने दम तोड़ दिया। जीआरपी ने टीपीनगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। सीओ ब्रहमपुरी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि छात्र के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


कॉलेज के रिकॉर्ड से हुई पहचान
छात्र डीएन इंटर कॉलेज की ड्रेस की पेंट पहने हुए था। ऊपर उसने जैकेट पहनी थी। पुलिस ने पेंट में पहने डीएन इंटर कॉलेज की बेल्ट को देखकर कॉलेज के प्रधानाचार्य से इस संबंध में जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने छात्र का फोटो कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप पर डाले। कॉलेज के शिक्षकों से भी जानकारी ली गई। कॉलेज में रखे रिकॉर्ड से छात्र के फोटो का मिलान कराया गया, तब जाकर मृतक की पहचान युग के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन तलाशते रहे, देर शाम मिली मौत की खबर
युग के घर नहीं आने पर परिजन उसकी तलाश में निकले। वो गांव भर में उसे तलाशते रहे। उन्हें यकीन नहीं थी कि युग ऐसा कदम भी उठा सकता है। देर शाम पुलिस ने परिजनों को उसकी मौत की खबर दी तो परिजन दहाड़ मार कर रो पड़े। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई हर्ष अभी पुलिस में भर्ती हुआ है। मेरिट में उसका नाम आया है। वह ट्रेनिंग पर जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed