{"_id":"690134668158bae6e7044a6b","slug":"when-22-families-were-ruined-i-remembered-the-vending-zone-ashu-sharma-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1013079-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 परिवार बर्बाद हुए तो याद आया वेंडिंग जोन : आशु शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 परिवार बर्बाद हुए तो याद आया वेंडिंग जोन : आशु शर्मा
विज्ञापन
- सेंट्रल मार्केट पहुंचे पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी मंगलवार को सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों के बीच पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने कहा कि 22 दुकानदारों के परिवार बर्बाद हो गए। इसके बाद अब जनप्रतिनिधियों को याद आया कि व्यापारियों को बचाने के लिए वेंडिंग जोन घोषित किया जा सकता है।
आशु शर्मा ने कहा कि कोर्ट इसे मानेगी या नहीं, यह बाद का विषय है। शास्त्रीनगर, जागृति विहार, माधवपुरम के व्यापारियों को भी अब अपने अहित का डर सता रहा है। इसके लिए व्यापारियों को एकजुट रहना होगा। कई व्यापारियों ने अपनी दुकान के आगे डरकर बोर्ड भी लगा दिए हैं कि यह घर है, दुकान नहीं। सरदार मनजीत सिंह कोछड़ ने कहा कि अब समय आ गया है कि व्यापारी अपनी एकता का परिचय दें और पूरी ताकत दिखाएं। मामूली दावों से खुशियां मनाएंगे तो उनकी शक्ति सीमित रह जाएगी।
व्यापारी नेता सुमेर सिंह धार ने कहा कि व्यापारियों की एकता ही हमारी ताकत है। सरताज गाजी ने कहा कि आवास विकास के अधिकारी 20 साल से व्यापारियों का शोषण कर रहे हैं। पीयूष वशिष्ठ ने कहा कि अब शहर ही नहीं कस्बे और देहात के व्यापारियों को भी एकजुट किया जाएगा। इस दौरान सनी गुप्ता, आलीशान, विजय राठी, विजय ओबेरॉय, हाजी शारिक, सौरभ रस्तोगी, परमिट जॉनसन, विरेंद्र चौधरी, आदिश अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।