फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Whatever the election, the path of victory will come out from the booth itself: Sunil Bansal

चुनाव कोई भी हो, बूथ से ही निकलेगा जीत का रास्ता: सुनील बंसल

Sun, 14 Feb 2021 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Whatever the election, the path of victory will come out from the booth itself: Sunil Bansal
चुनाव कोई भी हो, बूथ से ही निकलेगा जीत का रास्ता: सुनील बंसल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों को पश्चिम क्षेत्र के सभी 330 मंडलों में 1 वर्ष के दौरान प्रवास करना है। 20 फरवरी के बाद सेक्टर प्रभारी और सेक्टर संयोजकाें की विधानसभा वार बैठक करनी हैं। 19 फरवरी से 19 मार्च तक सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों का एक पत्रक लेकर घर घर जाना है, प्रत्येक गांव में ग्राम चौपाल करनी है। इसके बाद उन्होंने वार्डों के अध्यक्षों और सचिवों की बैठक ली, जिसमें बूथ प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की।
हर्मन सिटी बागपत रोड स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में सुनील बंसल ने क्षेत्रीय टीम और उसके बाद वार्ड अध्यक्षों और सचिवों से कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसमें काम करने वाला वार्ड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। पार्टी की वार्ड की इकाई एक शक्ति केंद्र है, जिसके द्वारा ही सारे राजनीतिक चुनाव लड़े जाते हैं।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से हुआ। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने की। बैठक में प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर, क्षेत्रीय प्रभारी जेपीएस राठौर, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, विकास अग्रवाल, हरिओम शर्मा, उपाध्यक्ष हरेंद्र काकरान, राजेश सिंघल, मयंक गोयल, इंद्रपाल प्रजापति, अंकुर राणा, कविता खटीक, गजेंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, महानगर महामंत्री महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, पीयूष शास्त्री, राजकुमार सोनकर, वकुल रस्तौगी, विवेक रस्तौगी, संजय त्रिपाठी, नरेंद्र उपाध्याय अजय त्यागी, सीमा श्रीवास्तव, ममता मित्तल, सुनील अग्रवाल, रवीश अग्रवाल, विवेक वाजपेयी और अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed