{"_id":"59269ceb4f1c1b260c53600b","slug":"what-was-wrong-with-someone-innocent-who-badly-chopped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था? जो बुरी तरह से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था? जो बुरी तरह से काट डाला
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
Updated Thu, 25 May 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
मासूम को बुरी तरह काट डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में हिसावदा से लापता चल रहे चार साल के मासूम फैजान का क्षत-विक्षत शव बृहस्पतिवार को गांव के ही एक खेत में पड़ा मिला। हाथ-पैर के अलावा कान भी काट दिए गए थे। सूचना मिलने पर गांव के लोग जंगल की ओर दौड़ पड़े। वहां बच्चे की हालत देख ग्रामीण सन्न रह गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी छानबीन की। हालांकि इस दौरान परिजनों ने पुलिस का जमकर विरोध किया। इतना ही बल्कि एसओ सिंघावली अहीर राजपाल सिंह पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
ग्रामीणों ने किया हंगामा
इसके बाद सीओ क्राइम श्वेताभ पांडेय मौके पर पहुंचे। अदूरदर्शिता और लापरवाही के आरोपों से घिर एसओ को एसपी डी प्रदीप कुमार ने लाइन हाजिर कर दिया है। परिजनों का कहना था कि एक महिला पर शक जताते हुए चार दिन पहले तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मासूम का शव मिलते ही अब पुलिस ने संदिग्ध महिला और उसके पति को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही हैं।
वहीं घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। मासूम की मां चिल्ला-चिल्लाकर पूछ रही हैं कि मेरे मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था जो उसके इतनी बुरी तरह से काट दिया। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
वहीं घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। मासूम की मां चिल्ला-चिल्लाकर पूछ रही हैं कि मेरे मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था जो उसके इतनी बुरी तरह से काट दिया। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।