फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   What kind of water life is this? People's survival has become difficult.

Meerut News: ये कैसा जल जीवन, लोगों का जीना ही हुआ मुहाल

Mon, 14 Oct 2024 05:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
What kind of water life is this? People's survival has become difficult.
सरधना। जल निगम द्वारा जल जीवन के तहत पानी की पाइप लाइन बिछाने के काम ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है। इसके बाद सडक़ों की मरम्मत नहीं की है। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। शिकायत के बाद भी अधिकारी जल निगम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे में लगभग 34 करोड़ की लागत से मिशन जल जीवन के तहत पानी की टंकी का कार्य चल रहा है। नगर में अधिकतर मोहल्लों में सडक़ खोदकर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसमें लगभग सात करोड़ रुपये सडक़ों की मरम्मत बजट भी सरकार ने दिया है, लेकिन ठेकेदार व जल निगम की लापरवाही के चलते धीमी गति से काम किया जा रहा है। पाइन लाइन बिछाने के बाद कई मोहल्लों में सडक़ की मरम्मत भी नही की गई। सडक़ों पर बड़े बड़े गढ्ढ़े बने हुए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला कुम्हरान निवासी कासिम अंसारी, शकील, परवेज, नदीम, भूरा, नाजिम, सुहैल ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने के बाद ठेकेदार के द्वारा सडक़ की मरम्मत नहीं की गई। लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। कई स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो चुके हैं। नगर में जल निगम के भ्रष्टाचार के विरोध में सरधना विधायक अतुल प्रधान ने भी लापरवाही बरतने पर ठेकेदार को चेतावनी दी थी। इसके बाद सरधना व्यापार मंड़ल भी धरने पर बैठ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ला गोमती नगर, कमरानवाबान, गंज बाजार, कालंद चुंगी, कुम्हारान, आदर्शनगर में सडक़ की मरम्मत नहीं की गई। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित का कहना है कि जल निगम को कहा गया है कि सड़क की मरम्मत के बाद ही आगे का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed