फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Western UP youth is crazy about 'Thar', passion and tantrum has increased the sale of luxury cars

UP: बेशकीमती कारों से प्यार बेशुमार, युवाओं पर 'थार' का खुमार, पैशन और टशन ने बढ़ाई लग्जरी कारों की बिक्री

Sat, 01 Feb 2025 11:48 AM IST
डिंपल सिरोही राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ
राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 01 Feb 2025 11:48 AM IST
सार

 युवाओं में लग्जरी कारों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। थार के लिए प्यार युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है।

विज्ञापन
Western UP youth is crazy about 'Thar', passion and tantrum has increased the sale of luxury cars
Mahindra Thar Roxx - फोटो : Mahindra

विस्तार

पैशन कहो या टशन लेकिन पिछले पांच सालों में लग्जरी कारों की बिक्री में साल दर साल बढ़तोरी हुई है। वर्ष 2020 में केवल पांच लग्जरी कार खरीदी गईं थीं। वहीं, वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 25 तक पहुंच गई है। पांच साल में बेशकीमती कारोें की बिक्री की संख्या पांच गुनी हो गई। वहीं, युवाओं पर थार का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है।

विज्ञापन


मेरठ के आसपास के क्षेत्र में हाईवे का जाल बिछने और किसानों की भूमि अधिग्रहण होने का असर मेरठ वासियों पर साफ दिख रहा है। वे कार खरीदकर अपने शौक पूरा कर रहे हैं। यहां के काराबोरी व अन्य लोगों की पहली पसंद लग्जरी कारें हैं।

विज्ञापन

वीआईपी नंबरों को भी क्रेज
खास बात यह है कि मेरठ की सड़कों पर दौड़ रहीं लग्जरी कारें संभागीय परिवहन कार्यालय मेरठ में ही नहीं बल्कि देहरादून, दिल्ली, हरियाणा समेत कई प्रदेशों में रजिस्टर्ड कराई गई हैं। कार के शौकीनों में वीआईपी नंबरों का क्रेज देखने को मिल रहा है।

ये है वर्षवार लग्जरी कारों के रजिस्ट्रेशन आंकड़ा
2020 - 05
2021 - 05
2022 - 08
2023 - 17
2024 - 25

इन लग्जरी कारों की हैं डिमांड
जगुआर, मर्सिडीज, पोर्ष, बीएमडब्ल्यू, लेक्सस लैंड, रोवर, ऑडी, सफारी, टोयटा वेलफायर, वोल्गो, टोयटा रेंज मक्रूजर, लैंड रोवर डिफेंडर समेत आदि
 

किराए पर लग्जरी कार का बड़ा कारोबार
दिल्ली से मेरठ के लिए रैपिड चलने के बाद से लग्जरी कारों को किराए पर देने का कारोबार भी बढ़ा है। शहर के कई होटल मालिकों ने एक करोड़ की कीमत वाली लग्जरी कारें खरीदी हुई हैं। इन्हें बाहर से आने वाले लोगों को किराए पर दिया जाता है। प्रत्येक सप्ताह शनिवार व रविवार को दिल्ली से उत्तरांचल हिल स्टेशन जाने वाले मेरठ के होटलों में रुकते हैं और किराए पर कार लेकर हिल स्टेशन जाना पसंद कर रहे हैं।

कुछ समय में बड़ा बदलाव आया है। होटल व्यवसायी ही नहीं बल्कि अन्य संपन्न युवा लग्जरी कार खरीद रहे हैं। एक करोड़ से अधिक कीमत की कारों की संख्या भले ही कम हो, लेकिन 80 से 96 लाख रुपये की कीमती कारों की संख्या काफी है। कुछ समय से थार कार के रजिस्ट्रेशन अधिक हो रहे हैं। - हिमेश तिवारी, आरटीओ प्रशासन।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed