फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Western UP Sub Area Headquarters of indian Army honored brave soldiers

1971 की जंग के जांबाजों को सेना के पश्चिमी यूपी सब एरिया मुख्यालय ने किया सम्मानित 

Tue, 14 Aug 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 14 Aug 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
Western UP Sub Area Headquarters of indian Army honored brave soldiers
पश्चिमी यूपी सब एरिया मुख्यालय की ओर से सम्मानित होते पूर्व सैनिक - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना के पश्चिमी यूपी सब एरिया मुख्यालय द्वारा वीर जांबाज सैनिकों के लिए कार्यक्रम का आयोजन मेरठ के आरवीसी सेंटर में किया गया। जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जांबाज सैनिकों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


आरवीसी सेंटर के भंडारी हॉल में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में पश्चिमी यूपी सब एरिया कमांडर मेजर जनरल पीएस सांई व एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से 35 जांबाज सैनिकों को सम्मानित किया। 17 राजपूत रेजीमेंट के योद्धा धर्मवीर सिंह,17 जाट रेजीमेंट के नायक ब्रजपाल सिंह व आरवीसी के सिपाही वीर सिंह को मॉडिफाइड स्कूटी उपहार में दी। 
विज्ञापन


1971 की जंग के जांबाजों को  दिया उपहार
वहीं 1971 में भारत व पाकिस्तान के बीच हुई जंग में पैर व हाथ गांव चुके नायक धर्मवीर, एयरफोर्स के कारपोरल सचिन कुमार, बंगाल इंजीनियर्स के नायक उदय सिंह, रिक्रूट अनुज कुमार को मोटर व्हील चेयर उपहार में दी। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर राजपाल सिंह ने आभार जताया। मिलिट्री अस्पताल की फिजियोथेरेपिस्ट शाजिया ने वर्कशाप में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान परिजनों की काउंसिलिंग भी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed