फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Western region emerges as wrestling champion.

Meerut News: कुश्ती में पश्चिमांचल बना चैंपियन

Tue, 06 Oct 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Western region emerges as wrestling champion.
52वीं उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर अंतर परियोजना की क्रिकेट एवं कुश्ती प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

अनपरा-हरदुआगंज, पूर्वांचल-यूपीपीसीएल मुख्यालय की टीमों में सेमीफाइनल आज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की मेजबानी में चल रही 52वीं उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर अंतर परियोजना की क्रिकेट एवं कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुश्ती प्रतियोगिता में पश्चिमांचल डिस्कॉम ने सर्वाधिक 44 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। दूसरे स्थान के लिए अनपरा परियोजना एवं तीसरे स्थान पर ओबरा परियोजना के पहलवान रहे।
क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में आज अनपरा एवं हरदुआगंज, पूर्वांचल एवं यूपीपीसीएल मुख्यालय की टीमें क्रिकेट मैदान पर उतरेंगी। क्रिकेट मैच में मेजबानी कर रही पश्चिमांचल की टीम को पूर्वांचल की टीम ने पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन

मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दारा सिंह कुश्ती हॉल में कुश्ती का उद्घाटन मुकाबला निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया एवं मुख्य अभियंता मोहम्मद सगीर, स्पोर्ट्स अधिकारी अलका तोमर की उपस्थिति में हुआ। पश्चिमांचल डिस्कॉम के मुकेश एवं अनपरा परियोजना के आनंद यादव के बीच पहला मुकाबला हुआ। पश्चिमांचल डिस्कॉम के मुकेश ने चित्त के आधार पर हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में अंक तालिका के आधार पर पश्चिमांचल डिस्कॉम ने 44 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। अनपरा परियोजना 17 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर एवं ओबरा परियोजना 14 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहा। कुश्ती प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अभियंता गुलाब सिंह ने खिलाड़ियों, रेफरी आदि को भी सम्मानित किया।
क्रिकेट में यूपीपीसीएल मुख्यालय-पूर्वांचल की टीमें जीती
क्रिकेट प्रतियोगिता में गांधी बाग क्रिकेट ग्राउंड में पहला मैच दक्षिणांचल डिस्कॉम एवं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय के बीच खेला गया। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय ने 163 रन का स्कोर बनाया। जिसका पीछा करते हुए दक्षिणांचल डिस्कॉम ने 133 रन ही बना सकी। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय ने 30 रनों से जीत दर्ज की। गांधी बाग में दूसरा मैच पश्चिमांचल डिस्कॉम एवं पूर्वांचल डिस्कॉम के बीच हुआ। पश्चिमांचल ने पहले खेलते हुए 135 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए पूर्वांचल डिस्कॉम ने पांच विकेट से जीत हासिल की। भामाशाह पार्क क्रिकेट मैदान में अनपरा परियोजना एवं मध्यांचल डिस्कॉम के बीच हुआ। अनपरा परियोजना ने 78 रन बनाए तथा मध्यांचल डिस्कॉम 54 रन ही बना सकी। दूसरा मैच केस्को परियोजना एवं हरदुआगंज परियोजना के मध्य हुआ। जिसमें हरदुआगंज परियोजना ने 95 रन बनाए। केस्को परियोजना 91 रन ही बना सकी एपीआरओ एचके सिंह के मुताबिक आज पहला सेमीफाइनल मैच अनपरा परियोजना एवं हरदुआगंज के बीच एवं दूसरा सेमीफाइनल मैच पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय के बीच खेला जाएगा।


कुश्ती प्रतियोगिता के परिणाम
कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम में मुकेश मेरठ, आनंद यादव अनपरा, हरपाल सिंह हरदुआगंज, 61 किलोग्राम वर्ग में देवेंद्र त्यागी मेरठ, यतेन्द्र कुमार हरदुआगंज, राजकुमार अनपरा, 65 किलोग्राम में बिजेंद्र सिंह मेरठ, प्रदीप कुमार ओबरा, सियाराम हरदुआगंज क्रमशः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। 70 किलोग्राम में रंजन तोमर मेरठ, बृजेश्वर प्रताप तिवारी ओबरा, हिमांशु शुक्ला अनपरा, 74 किलोग्राम में संजय जैन मेरठ, संदीप रमन अनपरा, शैलेश कुमार ओबरा क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। 79 किलोग्राम में शिवधानी सिंह ओबरा, तेरस चौहान मेरठ, पवन विश्वकर्मा अनपरा, 86 किलोग्राम में पंकज सिंह अनपरा, बालेंद्र चौधरी, मुकेश ठाकुर हरदुआगंज, 92 किलोग्राम में अंजुम प्रसाद यादव वाराणसी, 2 चांद मेरठ, रवि कुमार हरदुआगंज क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 97 किलोग्राम में अनिल कुमार मेरठ, ऋषिकेश अनपरा, श्रीप्रकाश दुबे ओबरा, 125 किलोग्राम में जतन सिंह मेरठ, रामगोपाल यादव हरदुआगंज एवं हरिवंश ओबरा क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed