फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Western disturbance will spoil the weather again, rain is expected on January 23-24.

Meerut News: पश्चिमी विक्षोभ फिर बिगाड़ेगा मौसम, 23-24 जनवरी को बारिश के आसार

Wed, 21 Jan 2026 03:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Western disturbance will spoil the weather again, rain is expected on January 23-24.
अमर उजाला...धूप की तपिस से खिले चेहरे...स्कूल से छुट्टी के बाद घर वापसी।
सुबह-शाम ठंड का प्रकोप जारी है हालांकि पिछले तीन दिनों से खिली धूप ने शहरवासियों को कुछ राहत दी है। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम फिर बिगड़ेगा और 23-24 जनवरी को बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


नए साल की शुरुआत से ही रिकॉर्ड तोड़ ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। लगातार कोहरे के कारण सूरज भी नजर नहीं आ रहा था जिससे लोग ठिठुर रहे थे। पिछले तीन दिनों से सुबह के समय निकल रही धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई है। मंगलवार को भी दिनभर धूप खिली रही लेकिन शाम ढलते ही ठंड का अहसास बढ़ गया। कृषि प्रणाली के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम ने बताया कि 23-24 जनवरी को बारिश की संभावना है। मौसम में बदलाव से तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला में दिन का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



वायु गुणवत्ता सूचकांक
शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 252 दर्ज किया गया। वहीं गंगानगर में 180, जयभीम नगर में 286, पल्लवपुरम में 291, बेगमपुल में 271, और दिल्ली रोड पर 281 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed