{"_id":"6a113ef692388252680b5cd5","slug":"west-up-weather-west-up-is-scorching-even-before-nautapa-mercury-crossed-43-degrees-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"West UP Weather: नौतपा से पहले ही झुलस रहा वेस्ट यूपी, पारा 43 डिग्री के पार, मेरठ में बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
West UP Weather: नौतपा से पहले ही झुलस रहा वेस्ट यूपी, पारा 43 डिग्री के पार, मेरठ में बूंदाबांदी के आसार
Sat, 23 May 2026 11:16 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sat, 23 May 2026 11:16 AM IST
सार
Meerut News: मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, शामली, सहारनपुर समेत पूरे वेस्ट यूपी में इस समय भयंकर गर्मी का दौर चल रहा है। तापमान 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
गर्मी से परेशान लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी अपना विकराल रूप दिखा रही है। नौतपा शुरू होने से पहले ही आसमान से बरसती आग और तेज धूप ने लोगों का घरों से निकलना दुश्वार कर दिया है। सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख बने हुए हैं, जबकि दोपहर में चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं। हालात ऐसे हैं कि दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं, जिससे लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा है। मेरठ में दोपहर दो बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली, बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का यही दौर जारी रहने की आशंका है। नौतपा की शुरुआत के साथ ही तापमान में और अधिक वृद्धि होने का अनुमान है, जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनजीवन पर गहरा असर, परेशान हो रहे लोग
दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग केवल अत्यावश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दे रही है। सबसे अधिक परेशानी मजदूरों, किसानों, रिक्शा चालकों और खुले में काम करने वाले अन्य लोगों को हो रही है। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोग जल्दी थक रहे हैं और डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) की शिकायतें भी बढ़ रही हैं।

स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी और बचाव के उपाय
फिजिशियन डॉक्टर संजीव शर्मा ने सलाह दी है कि लगातार बढ़ती गर्मी हीट स्ट्रोक (लू लगने) के खतरे को बढ़ा रही है। उन्होंने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सीधी धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को भी कहा है।

पशु-पक्षी और कृषि पर भी गर्मी का प्रभाव
गर्मी का असर केवल इंसानों पर ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों पर भी दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर तालाब और जल स्रोत सूखने लगे हैं, जिससे जानवरों को भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में काम कर रहे किसानों को भी तेज धूप और गर्मी के कारण काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

मौसम वैज्ञानिक की राय
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम शमीम ने बताया कि वर्तमान में कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, जिसके कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मौसम में कोई बदलाव नहीं होता है, तो आने वाले दिनों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है। फिलहाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ा रहा है।

क्या है नौतपा
इस बार नौतपा 25 मई से 2 जून तक चलेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, गर्मियों के सीजन के वे 9 दिन जब सूर्य 'रोहिणी नक्षत्र' में प्रवेश करता है और धरती पर भीषण गर्मी पड़ती है, उन्हें 'नौतपा' कहा जाता है। सूर्य की किरणें इस दौरान सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं। इससे तापमान अपने चरम पर होता है और प्रचंड लू चलती है।
ये भी देखें...
Meerut: जो-जो मिलता गया, दुष्कर्म करता गया, सात जेल भेजे, सामने आए और भी नाम; रुला देगी किशोरी की दास्तां