फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West Up Weather Update: June 1 was hottest in 16 years and temperature reach 43

भीषण गर्मी का कहर: 16 साल में सबसे गर्म रहा एक जून, पारा पहुंचा 43 के पार, लोगों को बारिश का इंतजार

Sat, 01 Jun 2024 10:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Jun 2024 10:44 PM IST
सार

Meerut News : पश्चिमी यूपी में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 16 साल में एक जून सबसे गर्म रहा है। वहीं, मेरठ का पारा भी 43 के पार पहुंच गया है।

विज्ञापन
West Up Weather Update: June 1 was hottest in 16 years and temperature reach 43
मेरठ में गर्मी का कहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जून माह का आगाज ही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के साथ हुआ। पिछले 16 साल में एक जून सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 43 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। शनिवार शाम पांच बजे के करीब धूलभरी आंधी चली और आसमान में बादल छाए, लेकिन बारिश का इंतजार रहा।

विज्ञापन

फिर से बढ़ गया प्रदूषण, जयभीमनगर नगर रहा सबसे ज्यादा प्रदूषित
शनिवार को एनसीआर में प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। प्रदूषण फिर खराब स्तर पर पहुंच गया। दोपहर बाद चली धूलभरी आंधी से भी प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। बारिश न होने के कारण डस्ट पार्टीकल्स हवा में उड़ रहे हैं जो शरीर के लिए बहुत ही घातक हो रहे हैं। मेरठ का एक्यूआई 242 दर्ज किया गया। शहर में जयभीमनगर 321, गंगानगर 217 पल्लवपुरम 189, दिल्ली रोड 250, बेगमपुल 275 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हत्या: दहेज के लालच तो कहीं चरित्र के शक में ली जान, एक महीने में 10 बेटियों को पतियों ने मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

पिछले 16 सालों में एक जून का अधिकतम तापमान

वर्ष अधिकतम
2009 39.6
2010 40.1
2011 38.4
2012 36.6
2013 38.7
2014 39
2015 38.1
2016 38.6
2017 37.7
2018 36.8
2019 38.7
2020 32.5
2021 38.9
2022 41
2023 33.4
2024 43.1

आज और कल हल्की बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही ने बताया कि वेस्ट यूपी में तीन जून तक हल्की बारिश के आसार हैं। इस बीच तेज हवाएं भी चलेंगी। शनिवार की शाम को आसमान पर बादल छाए, तेज आंधी चली, लेकिन बारिश नहीं हुई। अभी 24 से 48 घंटे तक हल्की बारिश के आसार हैं। इस कारण से दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें: बच्चा चोर गैंग: मिनटों में करते थे मासूमों का साैदा, कई राज्यों में फैला जाल, नर्स-डाक्टर्स की भूमिका संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed