{"_id":"69ddcfe86da301d9db026c95","slug":"west-up-weather-rising-temperatures-in-west-up-strong-sunlight-signals-seasonal-shift-2026-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"West UP Weather: पश्चिमी यूपी में चढ़ा पारा, तेज धूप से बदला मौसम का मिजाज, दोपहर में बढ़ी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
West UP Weather: पश्चिमी यूपी में चढ़ा पारा, तेज धूप से बदला मौसम का मिजाज, दोपहर में बढ़ी गर्मी
Tue, 14 Apr 2026 10:58 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:58 AM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। तेज धूप के कारण दोपहर में गर्मी का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
अप्रैल में मई जैसी गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसके कारण दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। दोपहर के समय गर्मी का असर साफ महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन
बढ़ते तापमान के कारण लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ने लगा है और दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें: PM Modi Visit: आज सहारनपुर में पीएम, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, CM योगी पहुंचे, अभेद सुरक्षा
विज्ञापन
अगले दो-तीन दिन और बढ़ सकता है तापमान
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। आसमान साफ रहने और तेज धूप पड़ने के कारण अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में गर्मी का असर और तेज हो सकता है, जिससे दिन के समय तापमान तेजी से ऊपर जा सकता है।
प्रदूषण स्तर बढ़ने की भी आशंका
तापमान बढ़ने के साथ ही प्रदूषण स्तर में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। तेज धूप और हवा की गति कम रहने के कारण वायु गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। मौसम के इस बदलाव के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड से गर्मी की ओर मौसम तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है और आने वाले दिनों में गर्मी का असर और अधिक देखने को मिल सकता है।