फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Weather: Rising Humidity and Intense Sunshine Push Up Heat Levels in Meerut Region

West UP Weather: धूप ने बढ़ाई तपिश, उमस ने किया बेहाल, दिन-रात बढ़ते तापमान से राहत के आसार कम

Wed, 03 Jun 2026 11:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Jun 2026 11:14 AM IST
सार

मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में तेज धूप और बढ़ती उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन और रात दोनों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार कम हैं।

विज्ञापन
West UP Weather: Rising Humidity and Intense Sunshine Push Up Heat Levels in Meerut Region
मेरठ में गर्मी - फोटो : सुनील कैथवास, अमर उजाला

विस्तार

जून माह की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मोदीपुरम और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल दिखाई दी।वातावरण में बढ़ी नमी के कारण उमस का असर भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हो रही है।

विज्ञापन


दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। दिन में तेज गर्मी के साथ रात के समय भी तापमान ऊंचा बना रहने से लोगों को राहत नहीं मिल रही। गर्मी और उमस के कारण लोगों को अधिक पसीना आने, थकान और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: ईद पर कुर्बानी के बाद छुरी लेकर बनाई भड़काऊ वीडियो, पुलिस ने दबोचा, कान पकड़कर बोला-अब गलती नहीं होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

दो से तीन दिन तक ऐसे ही बने रह सकते हैं हालात
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वर्षा के मजबूत संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में उमस और गर्मी का असर आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है।
 

वायु गुणवत्ता पर भी दिखने लगा असर
मौसम शुष्क रहने और हवा की गति कम होने के कारण वायु गुणवत्ता पर भी प्रभाव पड़ रहा है। धीरे-धीरे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, जिससे संवेदनशील लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और श्वास संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

गर्मी से बचाव के लिए बरतें सावधानी
विशेषज्ञों का कहना है कि लोग पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें और हल्के सूती वस्त्र पहनें। साथ ही दोपहर के समय बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed