{"_id":"6acb657785c2fc264007079a","slug":"west-up-weather-rain-in-meerut-muzaffarnagar-and-shamli-trees-fell-due-to-storms-in-several-places-2026-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी का मौसम: मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर और शामली में बारिश, ओले गिरे, कई जगह आंधी से पेड़ उखड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी का मौसम: मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर और शामली में बारिश, ओले गिरे, कई जगह आंधी से पेड़ उखड़े
Sun, 11 Oct 2026 04:01 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 11 Oct 2026 04:01 PM IST
सार
Meerut News: रविवार को दोपहर के समय अचानक आसमान पर काले बादल छा गए। आंधी चलने लगी। कई जगह दिन में ही अंधेरा हो गया। इस बदले मौसम से पारे में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
झमाझम बारिश और दिन में छाया अंधेरा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में दोपहर के समय घने काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। मेरठ में तेज हवाओं के साथ कई पर बूंदाबांदी हुई, जिसने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं मुजफ्फरनगर और शामली झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बिजनौर और सहारनपुर में भी बारिश हुई। वहीं कई जगह तेज आंधी से पेड़ गिर गए।
विज्ञापन
Trending Videos
मुजफ्फरनगर जिले में रविवार दोपहर करीब ढाई बजे मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया। आसमान में काले बादल छाने से दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश शुरू हो गई। इस अचानक हुए बदलाव से स्थानीय लोग हैरान रह गए। दोपहर के समय घने बादलों के कारण रोशनी कम हो गई और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली जिले में भी रविवार दोपहर लगभग ढाई बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और थानाभवन क्षेत्र में तो बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इस बारिश के कारण जिले में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। शामली में अभी भी काले बादल छाए हुए हैं।
सहारनपुर में तेज बारिश शुरु, तापमान में गिरावट
सहारनपुर जनपद में दोपहर से तेज बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। आसमान में घने बादल छाने से दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया। बारिश के कारण लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कई इलाकों में बिजली कटौती भी शुरू हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना होने के साथ ठंडा हो गया। दोपहर में अचानक तेज बारिश होने से बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।