फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Weather: Rain Brings Relief From Scorching Heat, Temperature Set to Drop Further

West UP Weather: रात की बारिश से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट, भीषण गर्मी से मिली राहत

Thu, 11 Jun 2026 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Jun 2026 11:49 AM IST
सार

मेरठ में देर रात हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बादल और हल्की बारिश के आसार बताए हैं।

विज्ञापन
West UP Weather: Rain Brings Relief From Scorching Heat, Temperature Set to Drop Further
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार देर रात हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे गुरुवार सुबह का मौसम काफी सुहावना रहा। हालांकि दिनभर बादल और धूप के बीच आंख-मिचौली का दौर जारी रहा।

विज्ञापन


तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट के आसार
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश का असर अगले कुछ दिनों तक देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने का अनुमान है। इससे दिन के समय गर्मी का प्रभाव कम रहेगा और लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि दोपहर के समय धूप निकलने पर नमी बढ़ने के कारण उमस महसूस हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कपसाड़ कांड: मेडिकल रिपोर्ट ने बदला पासा, कोर्ट ने पारस को माना बालिग, फिर जाएगा जेल, पढ़ें-क्या था पूरी घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अगले 24 घंटे मौसम रहेगा बदलता हुआ
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुखद बना रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्री-मानसूनी गतिविधियां सक्रिय होने के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

किसानों के चेहरे खिले, फसलों को मिलेगा लाभ
बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। खेतों में खड़ी फसलों और सब्जियों को इस वर्षा से लाभ मिलने की उम्मीद है। कृषि कार्यों के लिए भी यह बारिश उपयोगी मानी जा रही है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि फिलहाल लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना है और तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।
 

राहत के बावजूद उमस कर सकती है परेशान
मौसम में सुधार के बावजूद हवा में बढ़ी नमी के कारण उमस पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिन में धूप निकलने पर लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed