फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Weather: Heavy rain with storm, farmers worried, old woman died due to lightning

West UP Weather: तेज आंधी संग आई बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी, पोल टूटे, आकाशीय बिजली गिरने से वृद्धा की मौत

Fri, 11 Apr 2025 09:27 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 11 Apr 2025 09:27 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गरुवार शाम को माैसम बदल गया है। 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से  आंधी चली और ओलावृष्टि भी हुई। शाम होते ही मेरठ में बादल छा गए और दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ आई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं पावलीखास गांव के जंगल में काम कर लौट रही वृद्धा की आकाशीय बिजली गिरने से माैत हो गई।

विज्ञापन
West UP Weather: Heavy rain  with storm, farmers worried, old woman died due to lightning
मेरठ का माैसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गुरुवार शाम वेस्ट यूपी में मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ शाम के समय बारिश और ओले पड़े। धूल भरी आंधी ने शहरवासियों को परेशान कर दिया। तेज बारिश, ओले से जनजीवन भी प्रभावित हुआ और किसानों की चिंता बढ़ गई।

विज्ञापन


शाम को करीब पांच बजे आसमान पर बादल छाए और देखते ही देखते बादल की आमद ज्यादा होने से दिन में ही अंधेरा छा गया। शाम को तेज आंधी शुरू हो गई। काफी देर तक आंधी चलती रही। इसके बाद फिर तेज बारिश और ओले पड़ने लगे। हवा की रफ्तार 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रही।
विज्ञापन


हाईवे से गुजर रहे वाहन स्वामियों को लाइट जलानी पड़ी और दोपहिया वाहन स्वामी परेशान हो गए, उनकी आंखों में धूल तक भर गई। चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तपमान 35.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश करीब 10 मिमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: West UP News Live: 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी, ओले पड़े, सफाई कर्मियों की हड़ताल, व्यवस्था चौपट

इसके अलावा गुरुवार को मेरठ का एक्यूआई 143 दर्ज किया गया। जबकि जयभीमनगर 138, पल्लवपुरम 148, गंगानगर 140, बेगमपुल 150, दिल्ली रोड 155 दर्ज किया गया।

आंधी में उड़ गए होर्डिग्स और बैनर
शाम के समय अचानक से आई तेज आंधी से होर्डिंग्स और बैनर भी आंधी में उड़ गए। कई जगह पर हाईवे किनारे गर्मी के लिए स्वीमिंग पुल और अन्य सामग्री बेच रहे दुकानदारों का समान भी हाईवे पर उड़ गए। बाजारों में भी आंधी और बारिश का असर दिखाई दिया। सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया वाहन स्वामियों को झेलनी पड़ी।

बारिश ओले से गेहूं की फसल को नुकसान
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्ववद्यिालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तेज आंधी और बारिश आई है। कुछ जगह पर ओले भी पड़े हैं। शुक्रवार को भी सुबह के समय हल्की बारिश की संभावना है। खेतों में गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग शुरू हो गई है। बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को पहुंचेगा।

बारिश और तेज हवा से गुल हुई बिजली, पोल टूटे
देर शाम तेज हवा और बारिश के कारण शहर की बिजली गुल हो गई। कई जगह एक से दो घंटे तक बिजली नहीं रही। वहीं मोहकमपुर क्षेत्र में 11 केवी की लाइन के दो पोल भी टूट गए। इस कारण कई घंटे तक उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।

देर शाम लगभग 6 बजे तेज हवा के कारण शहर में बिजली गुल हुई। दिल्ली रोड, मोहकमपुर, शारदा रोड, मोदीपुरम, शास्त्रीनगर, जयदेवी नगर आदि इलाकों में बिजली गुल हो गई। हवा कम होने के बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। वहीं मोहकमपुर क्षेत्र में दो विद्युत पोल टूट गए और तिरछे हो गए। इस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।

पोल तिरछे होने के कारण मोहकमपुर क्षेत्र में लगभग 2 घंटे बिजली नहीं रही। अधीक्षण अभियंता शहर प्रशांत कुमार ने बताया कि तेज हवा के कारण एहतियात के तौर पर कुछ इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। पोल तिरछे होने का मामला भी सामने आया जहां कर्मचारी को भेजकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई गई।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: LED टीवी के स्टैंड को लेकर मारपीट, चार घायल, खाने में देरी के लिए कहने पर ग्राहक को पीटा

आकाशीय बिजली से वृद्धा की मौत, करंट से झुलसे दादा-दादी और पौत्र
पावलीखास गांव के जंगल में काम कर लौट रही महेंद्री (70) की गुरुवार शाम बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इंचौली क्षेत्र के शहजादपुर में गुरुवार रात एचटी लाइन का तार टूटकर नाली में गिर गया। करंट से झुलसकर घर में मौजूद उदयवीर (60), उनकी पत्नी राकेश (55) और उनका पौत्र 13 वर्षीय रोहित झुलस गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। करंट से दो पशुओं की मौत हो गई। इसके अलावा क्षेत्र में आंधी-बारिश के दौरान बिजली के कई पोल भी गिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed