फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: सफाई कर्मियों की हड़ताल, व्यवस्था चौपट, कंकरखेड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Fri, 11 Apr 2025 11:17 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 11 Apr 2025 11:17 AM IST
खास बातें

निगम कर्मी पर हमले के मामले में मेरठ में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। निगम के स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों ने काम करने से इनकार कर दिया है। वहीं वेस्ट यूपी में माैसम का मिजाज बदल गया है। कंकरखेड़ा में अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिला है।

विज्ञापन
West UP News Live: Storm blew at a speed of 25 km per hour, hail fell, sanitation workers went on strike
पेड़ से लटका मिला शव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:52 PM, 11-Apr-2025

बिजनाैर में भूसे के कमरे की दीवार गिरी, चार मजदूर दबे

बिजनाैर जनपद के किरतपुर में भूसे के कमरे की दीवार पर प्लास्टर करते हुए दीवार गिराने से चार मजदूर दब गए। एक मजदूर की इलाज के लिए एम्स ले जाते हुए मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार गांव शाहपुर सुखा में विपिन भुस के लिए कोठे की चिनाई करा रहे थे। चिनाई के बाद शुक्रवार को मजदूर दीवार पर प्लास्टर करने की तैयारी कर रहे थे। अचानक दीवार मजदूरों पर गिर गई। जिससे चार मजदूर दब कर घायल हो गए।

सभी घायल सरफराज, मोहमद शमीर, मोहमद उवैस और कासिम निवासी गांव खटाई को कल्याणी हॉस्पिटल किरतपुर में भर्ती कराया गया। सरफराज के सिर पर सरिया का बीम गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। शारफराज (22)  की गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रस्ते में गंभीर रूप से घायल सरफराज की मौत हो गयी
11:00 AM, 11-Apr-2025
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के दिलावरा गांव के खेत में अनुज नाम के युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
08:54 AM, 11-Apr-2025
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बृहस्पतिवार शाम वेस्ट यूपी में मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ शाम के समय बारिश और ओले पड़े। धूल भरी आंधी ने शहरवासियों को परेशान कर दिया। तेज बारिश, ओले से जनजीवन भी प्रभावित हुआ और किसानों की चिंता बढ़ गई।

शाम को करीब पांच बजे आसमान पर बादल छाए और देखते ही देखते बादल की आमद ज्यादा होने से दिन में ही अंधेरा छा गया। शाम को तेज आंधी शुरू हो गई। काफी देर तक आंधी चलती रही। इसके बाद फिर तेज बारिश और ओले पड़ने लगे। हवा की रफ्तार 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रही। हाईवे से गुजर रहे वाहन स्वामियों को लाइट जलानी पड़ी और दोपहिया वाहन स्वामी परेशान हो गए, उनकी आंखों में धूल तक भर गई। चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तपमान 35.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश करीब 10 मिमी दर्ज की गई। 

शाम के समय अचानक से आई तेज आंधी से होर्डिंग्स और बैनर भी आंधी में उड़ गए। कई जगह पर हाईवे किनारे गर्मी के लिए स्वीमिंग पुल और अन्य सामग्री बेच रहे दुकानदारों का समान भी हाईवे पर उड़ गए। बाजारों में भी आंधी और बारिश का असर दिखाई दिया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्ववद्यिालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तेज आंधी और बारिश आई है। कुछ जगह पर ओले भी पड़े हैं। शुक्रवार को भी सुबह के समय हल्की बारिश की संभावना है। खेतों में गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग शुरू हो गई है। बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को पहुंचेगा।
08:49 AM, 11-Apr-2025

West UP News Live: सफाई कर्मियों की हड़ताल, व्यवस्था चौपट, कंकरखेड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

मेरठ में सूरजकुंड वाहन डिपो में घुसकर कूड़ा गाड़ी के ड्राइवर अविनाश को गोली मारने के विरोध में भाजपा पार्षद रविंद्र कुमार के खिलाफ सफाई कर्मचारी लामबंद हो गए। सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया। इसकी जानकारी लगने पर निगम के स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों ने काम करने से इनकार कर दिया है। सूरजकुंड डिपो के कई कर्मचारी वापस घर लौट गए। माहौल गर्माया तो महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने शुक्रवार को होने वाली बोर्ड बैठक स्थगित कर दी। महापौर हरिकांत अहलूवालिया का कहना है कि बोर्ड बैठक अब मंगलवार को होगी।

घटना के बाद कर्मचारी संघ, सफाई कर्मचारी संघ, अस्थायी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में घायल अविनाश से मिले। घटनाक्रम की जानकारी ली। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि गोलीबारी में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक वह हड़ताल पर रहेंगे यानी सफाई व्यवस्था चौपट रहेगी। सफाई कर्मचारी संघ के एलान के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने काम करने से इनकार कर दिया है और शाम से पहले अपने-अपने घर लौट आए।

निगम की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों में खलबली है। शुक्रवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक होना तय हुआ था। जिसकी तैयारी लगभग निगम अधिकारियों ने पूरी कर ली थी। सूरजकुंड पर पार्षद और कर्मचारियों के बीच हुए खूनखराबे की घटना के बाद महापौर ने बोर्ड बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed