फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Weather Forecast Today: Fog In Many Districts, no sunlight in Meerut Baghpat Saharanpur Mausam News

West UP Weather Today: 120 घंटे से नहीं हुए सूर्य के दर्शन, कोहरे से राहत, बर्फीली हवाओं से कांपे लोग

Mon, 01 Jan 2024 08:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jan 2024 08:04 AM IST
सार

Western Uttar Pradesh Weather Update Today: वेस्ट यूपी में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। बढ़ती सर्दी के चलते तापमान में गिरावट आ रही है और दिन रात सर्द हो रही है।साल का अंतिम दिन रविवार पिछले 15 साल में सबसे सर्द रहा है।

विज्ञापन
West UP Weather Forecast Today: Fog In Many Districts, no sunlight in Meerut Baghpat Saharanpur Mausam News
winter in UP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वर्ष का अंतिम दिन रविवार पिछले 15 वर्ष में सबसे सर्द रहा है। दिन का तापमान गिरकर 13.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले 120 घंटे से धूप ने भी दर्शन नहीं दिए। इसके चलते हाड़ कंपा देने वाली ठंड के साथ नए साल का आगाज हुआ।

विज्ञापन

पहाड़ों पर पड़ रही बर्फ और वहां से आ रही बर्फीली हवाओं से वेस्ट यूपी में ठंड का असर ज्यादा है। रविवार का तापमान पिछले 15 साल में न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया। सोमवार को हालांकि कोहरे से राहत नजर आई, लेकिन ठंडी हवाओं ने ठिठुराया। पिछले आठ दिन में अधिकतम तापमान करीब 13 डिग्री गिर गया है, जिससे सर्दी का अहसास और बढ़ा है।

विज्ञापन

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। रविवार को हाड़कंपाऊ ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा।

पिछले 15 साल में 31 दिसंबर का अधिकतम तापमान
वर्ष तापमान

2023 13.1

2022 17.5

2021 15.9

2020 19.5

2019 18.2

2018 18.8

2017 16.5

2016 15.6

2015 14.8

2014 17.1

2013 18.0

2012 18.7

2011 16.2

2010 19.6

2009 20.2 

3 जनवरी के बाद राहत मिलने के आसार
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि जब सूरज न निकले और तापमान गिरता जाए तो ठंड ज्यादा असर दिखाती है। पिछले एक सप्ताह से ठंड में बढोतरी हुई है। अभी 3 जनवरी तक मौसम ऐसे ही रहेगा, इसके बाद दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलने के आसार है।

प्रदूषण घटा, एक्यूआई 168 
एनसीआर में प्रदूषण में कमी आई है। रविवार को मेरठ का एक्यूआई 168 दर्ज किया गया। इसके अलावा जयभीमनगर में 121, गंगानगर में 227, पल्लवपुरम में 155, दिल्ली रोड में 170, बेगमपुल में 180 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed